मुंबई जाने वाली कई ट्रेनों का बदला नंबर और समय, इस तरह करें चेक

Kanpur Zone UP

गोरखपुर(www.arya-tv.com) रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाली कुछ ट्रेनों का नंबर और संचालन के समय में बदलाव किया है। 02542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर सुपरफास्ट 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02103 तथा 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से 02104 नंबर से चलाई जाएगी। 02541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट का संचालन 9, 10 एवं 11 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं किया जाएगा। इसी प्रकार 01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 9 एवं 10 अप्रैल को गोरखपुर से नहीं चलेगी।

02104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट 12 अप्रैल से प्रतिदिन गोरखपुर से रात 10.30 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी।

01016 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 11 अप्रैल से परिवर्तित नंबर 02537 गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलकर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस रात 12.10 बजे पहुंचेगी।

01015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 11 अप्रैल से 02538 नंबर से लोकमान्य तिलक से रात 12.35 बजे चलकर तीसरे दिन गोरखपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी।

a