जलभराव से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी, मच गया हडकंप

 मथुरा जिले में थाना हाईवे क्षेत्र के नरहोली गांव में 19 अगस्त की दोपहर को उस समय हड़कंप मच गया, जब जलभराव और गंदगी की समस्या से नाराज भारतीय किसान यूनियन (सुनील) की पदाधिकारी मीना ठाकुर पानी की टंकी पर चढ़ गईं। यह घटना 19 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। मीना ठाकुर […]

Continue Reading

WhatsApp मैसेज ने खोल दिया बहन की हत्या का राज, एक साल बाद भाई ही हुआ गिरफ्तार, पुलिस को करता रहा गुमराह

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से अपराध की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले हुई महिला की मौत का मामला अब सड़क हादसा नहीं, बल्कि हत्या निकला है। पुलिस की लंबी जांच के बाद सामने आया कि 32 वर्षीय सीमा देवी की मौत किसी अज्ञात डीसीएम […]

Continue Reading

रामपुर में बजरंग दल नेता की संदिग्ध मौत पर बवाल, ASP अनुराग सिंह के निर्देश पर आदेश शंखधार मुकदमा दर्ज

कोतवाली मिलक क्षेत्र के लखीमपुर विष्णु गांव निवासी बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सूरज पटेल का शव मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे गांव के निकट जंगल में पेड़ से लटका मिला। सूचना परिजन रोते-बिलखते जंगल पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले में पुलिस ने आदेश शंखधार मुकदमा दर्ज किया […]

Continue Reading

Sultanpur News: पुलिस की नौकरी के साथ पढ़ाई का जुनून, अब ग्राम पंचायत अधिकारी बनीं सुलतानपुर की बहू वर्षा सिंह

सुलतानपुर जिले के  जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विछे कोइलहा गांव की बहू वर्षा सिंह ने नौकरी के साथ पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखते हुए सफलता की नई मिसाल कायम की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वर्ष 2023 की परीक्षा में सफल होकर उनका चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद […]

Continue Reading

उन्नाव में छात्रों का फूटा गुस्सा : सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र; खाना-पानी से लेकर शिक्षकों की कमी तक पर खोला मोर्चा

उन्नाव जिले के हसनगंज के न्योतनी नगर पंचायत के बाहर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्र बुधवार सुबह मोहान चौराहे पर पहुंच गए। छात्रों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण भोजन न मिलने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने, प्रधानाचार्य के व्यवहार और शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगा धरना देकर […]

Continue Reading

Amethi Bank Fraud: नौकरी फर्जी, दस्तावेज फर्जी और लोन करोड़ों का! SBI में 6.40 करोड़ का खेल, 12 के खिलाफ FIR

भारतीय स्टेट बैंक की अमेठी शाखा की आंतरिक जांच में राजीव गांधी पॉलीटेक्निक, मुसाफिरखाना और ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से करीब 6.40 करोड़ रुपये का ऋण लेने का मामला सामने आया है। बैंक के मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह ने मंगलवार को मुसाफिरखाना कोतवाली में तहरीर देकर कई लोगों […]

Continue Reading

बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स का शुभारंभ, छात्रों को नाथ कॉरिडोर पर काम करने का संदेश

 बरेली : विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (BIU) ने फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स का शुभारंभ कर दिया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फोटोग्राफी (IIP) एकेडमी के कोलैबोरेशन में फाइन आर्ट्स विभाग की स्थापना की गई है। विशेषज्ञों ने कहा कि फोटोग्राफी एक भाषा है। इसे पढ़ने, समझने की जरूरत है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर के […]

Continue Reading

मां की हत्या के बाद पहली बार बोले IPS आशुतोष मिश्रा, ‘माल बरामदगी की पुष्टि किसने की?’ गलत खबरों पर जताई नाराजगी

अंबेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा धमरुआ गांव में 94 वर्षीय इंद्रावती की हत्या के बाद उनके बेटे और पुलिस मुख्यालय लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा पहली बार खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर भरोसा जताया, लेकिन बिना पुष्टि के जेवर बरामद होने […]

Continue Reading

श्रावस्ती में बड़े बैनामों पर डीएम की पैनी नजर, जमीन पर पहुंचकर किया भौतिक सत्यापन; स्टाम्प शुल्क में गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

श्रावस्ती। जिले में जमीन की खरीद-फरोख्त में होने वाले फर्जीवाड़े और राजस्व संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने भिनगा और इकौना तहसील क्षेत्र में हुए बड़े मूल्य के भू-संपत्ति बैनामों का औचक निरीक्षण कर मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। डीएम ने […]

Continue Reading

25 कुंतल मछलियां एक झटके में खत्म! सरकारी तालाब में जहरीली दवा डालने का आरोप, मछली पालक को भारी नुकसान

बेला थाना क्षेत्र में सरकारी तालाब में जहरीली दवा डालकर करीब 25 कुंतल मछलियों को मार दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना से मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बेला में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी की पहचान कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की […]

Continue Reading