तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल : राहुल-प्रियंका और अखिलेश की हिरासत से रिहाई तक…

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न नेताओं को प्रधानमंत्री आवास के बाहर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद मंगलवार रात को रिहा कर दिया गया। राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम से रिहा […]

Continue Reading

‘चलो संसद’ मार्च के बाद एक्शन में सरकार, जेपी नड्डा ने RML और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचकर घायल प्रदर्शनकारियों का जाना हाल

नई दिल्ली: ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों की स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों से मुलाकात कर घायलों के इलाज और उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त […]

Continue Reading

चारधाम यात्रा फिर शुरू, देहरादून-मसूरी रोड पर हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू, भूस्खलन के बाद हटाया गया मलबा

देहरादून। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से स्थगित की गई उत्तराखंड की चारधाम यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा मार्गों की स्थिति की समीक्षा के बाद श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा बहाल की गई है। भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होकर बंद किए गए देहरादून-मसूरी मार्ग […]

Continue Reading

समस्तीपुर में दबंगों ने स्कूल जा रही छात्रा को घेर कर मारी गोली

बिहार में समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैजिया गांव में सोमवार उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही एक छात्रा की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई, बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतका […]

Continue Reading

Bareilly News : जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन

रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पैदल मार्च निकाल कर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा। यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के लिए जारी नोटिस […]

Continue Reading

‘चलो संसद’ मार्च में बवाल : पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प, 100 से ज्यादा घायल; 100 से अधिक हिरासत में

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान सोमवार को नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए, जबकि 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। […]

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का असर: अमरनाथ, वैष्णो देवी और शिव खोरी यात्राएं लगातार दूसरे दिन स्थगित

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते प्रमुख धार्मिक यात्राओं पर असर पड़ा है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमरनाथ यात्रा, माता वैष्णो देवी यात्रा और श्री शिव खोरी धाम यात्रा को सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रखा। मौसम विभाग की ओर से […]

Continue Reading

संसद सत्र से पहले PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- यह सत्र होगा ऐतिहासिक; अंतरिक्ष से सेमीकंडक्टर तक गिनाईं भारत की उपलब्धियां

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार (20 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों और सांसदों को संबोधित करते हुए उम्मीद जताई कि यह सत्र ऐतिहासिक और परिणामकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह सक्रिय मानसून देश के लिए लाभकारी होता है, उसी तरह सकारात्मक और उत्पादक संसद सत्र भी […]

Continue Reading

डॉक्टरों की सलाह के बावजूद इलाज से इनकार, भूख हड़ताल के बीच अस्पताल में भर्ती

दिल्ली। पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उनके शरीर में डिहाइड्रेशन और पोटेशियम की कमी के लक्षण पाए। हालांकि, वांगचुक ने आईवी फ्लूइड, ओआरएस और अन्य दवाएं लेने से इनकार कर दिया है। सफदरजंग […]

Continue Reading

सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशन बंद, कॉजपा के विरोध मार्च के मद्देनजर फैसला

दिल्ली। शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को संसद तक प्रस्तावित विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने राजधानी के पांच प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को एहतियातन बंद कर दिया है। डीएमआरसी का एहतियाती कदम डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया […]

Continue Reading