सो रहा था परिवार, अचानक भरभराकर गिर गया 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत; प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के महुली गांव में गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। यहां 100 वर्ष पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में सो रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक सुरक्षित बच गया है। घटना की […]

Continue Reading

युवक की हत्या में साजिश रचने के आरोप में पूर्व प्रेमिका का भाई गिरफ्तार, इंस्टा पर शेयर हुआ था ‘मार दिया’ का स्टेटस

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में हिंदू युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांट कस्बे के हिंदू युवक गौतम मौर्य की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने उसकी पूर्व प्रेमिका के भाई को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि […]

Continue Reading

दिन-दहाड़े धान के खेत में घुसे दो हाथी, गजमित्रों ने हाका लगाकर जंगल खदेड़ा; फसल रौंदे जाने से किसान सहमे

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित कातेरीनाघाट वन प्रभाग में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कातेरीनाघाट के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत नवीनपुरवा गांव में बीती शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिन-दहाड़े मल्ज्यूरिया ग्रुप के दो जंगली हाथी अचानक धान के खेतों में घुस आए। हाथियों को खेत में फसल चरते […]

Continue Reading

गोरखपुर की ‘कचरे से कंचन’ पहल बनी मिसाल, 40 एकड़ के कूड़े के पहाड़ की जगह विकसित हुआ राप्ती ईको पार्क

गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के तहत गोरखपुर नगर निगम ने वर्षों पुराने लेगेसी वेस्ट डंपसाइट को वैज्ञानिक तरीके से समाप्त कर उसे 40 एकड़ में फैले आधुनिक ‘कचरे से कंचन राप्ती ईको पार्क’ में बदल दिया है। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण, भूमि पुनरुद्धार और सतत शहरी विकास का एक सफल मॉडल बनकर सामने आई है। […]

Continue Reading

देवा में झाड़-फूंक के नाम पर खंभे से बांधी गई विवाहिता की मौत, पति समेत कथित बाबा और सहयोगी गिरफ्तार

बाराबंकी। झाड़-फूंक के नाम पर एक विवाहिता को कई दिनों तक खंभे से बांधकर रखने और कथित इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने के मामले में देवा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पति, कथित बाबा और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय […]

Continue Reading

Sitapur News: दोस्त ने ही दोस्त को मारी गोली, बियर पार्टी में युवक से विवाद के बाद हत्या

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज इलाके में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शराब पीने के दौरान […]

Continue Reading

कानपुर में बारिश के बीच अपार्टमेंट का बेसमेंट धंसा, मेट्रो निर्माण पर उठे सवाल; 7 परिवारों में मची अफरातफरी

कानपुर। कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह काकादेव के एल ब्लॉक नवीन स्थित पर्रकुंज अपार्टमेंट का बेसमेंट का हिस्सा धंस गया। अचानक हुए हादसे से अपार्टमेंट में रहने वाले परिवारों और आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। अपार्टमेंट में सात परिवार रहते हैं। बेसमेंट धंसने की जानकारी मिलते ही लोग बाहर […]

Continue Reading

IGRS निस्तारण में बाराबंकी पुलिस बनी प्रदेश नंबर-1, एसपी अर्पित विजयवर्गीय के नेतृत्व में 21 थानों ने भी हासिल किया पहला स्थान

बाराबंकीः समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण में बाराबंकी पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। इतना ही नहीं, जनपद के 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि पुलिस […]

Continue Reading

भाषा विश्वविद्यालय की PhD प्रवेश परीक्षा 8 अगस्त को, एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

लखनऊः ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित अब्दुल कलाम आजाद शैक्षणिक भवन […]

Continue Reading

मोहनलालगंज की रजिस्ट्रियां सदर तहसील में कराने के फैसले पर भड़के अधिवक्ता, रजिस्ट्री कार्यालय कराया बंद

लखनऊः मोहनलालगंज क्षेत्र की रजिस्ट्रियां सदर तहसील में कराने के सरकार के फैसले को लेकर अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और कार्यालय बंद कराकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय से लेकर सड़क तक प्रदर्शन किया। इसके बाद तत्काल आमसभा बुलाकर […]

Continue Reading