बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

Lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह का निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास और जनता के हितों के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें हमेशा स्मरणीय बनाए रखेगी।

उमाशंकर सिंह बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।