योगी सरकार पर बसपा प्रमुख का हमला:मायावती बोलीं- UP में चल रहा जंगलराज

UP

(www.arya-tv.com)उत्तर प्रदेश के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता और बदसलूकी के मामले में बसपा प्रमुख मायावती ने सरकार को घेरा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि जंगल का राज चल रहा है। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में पंचायत चुनाव के दौरान असंख्य हिंसा और लखीमपुर खीरी की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी अति शर्मनाक घटना है। मायावती ने कहा कि, भाजपा का कानून का राज व लोकतंत्र का राज क्या है? यह एक सोचने वाली बात है।

कानून व लोकतंत्र का राज नहीं
मायावती ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान हो रही इंसानों पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि, असंख्य हिंसा की घटनाओं के बावजूद भी सरकार चुप है। लखीमपुर की एक महिला के साथ की गई बदसलूकी भी आज शर्मनाक घटना है। क्या यही इनका कानून का राज है वह लोकतंत्र है या एक सोचने वाली बात है। भाजपा सरकार में भी कानून का नहीं बल्कि जंगल का राज चल रहा है।

भाजपा के दलित मंत्री चुप क्यों हैं?
मायावती ने चंदौली जिले के बरखेड़ा खुर्द गांव में दलितों के घरों का दबंगों उजाड़ना और आग लगाए जाने की घटना पर भाजपा सरकार पर जमकर बरसीं। मायावती ने कहा कि चंदौली जिले के बरखेड़ा खुर्द गांव में दलितों के घरों को दबंगों के द्वारा उजाड़ दिया गया उत्पीड़न कर जला दिया गया, क्या इनका दलित प्रेम यही है। मायावती ने दुख जताते हुए कहा कि अभी भी केंद्र और यूपी सरकार के दलित मंत्री क्यों चुप है? यह एक अधिक चिंतनीय विषय है।