शेयर बाजार LIVE:MPC पॉलिसी का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स 150 अंक फिसला

Business

(www.arya-tv.com)कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार सपाट खुले। सेंसेक्स 54,492.17 पर और निफ्टी 16,304 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 160 अंक गिरकर 54,332 पर और निफ्टी 40 अंकों की गिरावट के साथ 16,256 पर ट्रेड कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 शेयर्स में तेजी और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिनमें इंडसइंड बैंक के शेयर 2.63% तेजी के साथ 1024 पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं रिलायंस के शेयर 1.7% से ज्यादा की गिरावट के साथ 2096 पर ट्रेड कर रहे हैं।

BSE पर 2,255 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,529 शेयर्स में बढ़त और 660 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.96 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 54,492.84 पर बंद हुआ था। निफ्टी 35 अंक बढ़त के साथ 16,294 पर बंद हुआ था।

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं

RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने कहा कि रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार रहेगी। MPC के 6 में से 5 सदस्य ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने के पक्ष में रहे। RBI ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 9.5% पर बरकरार रखा है। रिटेल महंगाई दर 5.7% रहने का अनुमान जताया है।

4% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ ग्लेनमार्क लाइफ साइंस

ग्लेनमार्क लाइफ साइंस के शेयर की BSE और NSE पर लिस्टिंग हो गई। कंपनी का शेयर NSE पर 4% के प्रीमियम के साथ 750 रुपए पर लिस्ट हुआ और BSE पर 751.10 रुपए पर लिस्ट हुआ। इश्यू प्राइस 695-720 रुपये प्रति शेयर था। IPO 27 जुलाई से 29 जुलाई तक खुला था।

शेयर बाजार LIVE अपडेट

9:15 AM हफ्ते के आखिरी दिन बाजार सपाट खुले। सेंसेक्स 54,492.17 पर और निफ्टी 16,304 पर खुला

एशिया के शेयर बाजारों के हाल

एशिया के शेयर बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई 0.30% की तेजी के साथ 27,810 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48% की कमजोरी के साथ 3449 पर और हांगकांग का हैंगसेंग 0.15% की गिरावट के साथ 26,166 पर ट्रेड कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 0.32% की गिरावट के साथ 3,265 पर और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरी मामूली बढ़त के साथ 7,781 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी शेयर बाजार

इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 0.78% की तेजी के साथ 35,064 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.78% की बढ़त के साथ 14,895 पर और S&P 500 0.60% की तेजी के साथ 4,429 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत और घरेलू संस्थागत निवेश
गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बाजार में नेट रूप से 719 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने नेट रूप से 731 करोड़ के शेयर की खरीदे।