भारत की स्वतंत्रा की लड़ाई में जिनकी भूमिका को कभी भुलाया नही जा सकता ऐसे अहिंसावादी राष्ट्रपिता मोहनदास कर्मचन्द गांधी जी एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 02 अक्टूबर को महापौर सुषमा खर्कवाल की गरिमामयी उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय अंतर्गत वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में महापौर के द्वारा ध्वजारोहण कर सभी के साथ राष्ट्रीयता और एकता के प्रतीक राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर महापौर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल देश में 2 अक्टूबर महात्मा गांधी के जन्मदिवस को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। गांधी जी भारत के स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख चेहरे थे।
उक्त के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सभी को संबोधित कर कहा साथ ही गांधी जी की नीतियों व विचारों को सभी से साझा कर उनके पदचिन्हों पर चलने की अपील करने के साथ ही देश की आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों को आम जन के साथ ही पब्लिक सर्विस के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को खासतौर पर अपनाने की बात कही।
इस दौरान पार्षद दल के नेता सुशील कुमार तिवारी पम्मी , पार्षद श्रमती गीता देवी , नगर आयुक्त, समस्त अपर नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।