उत्तरप्रदेश के लिए बड़ी खबर, ईज आफ डूइंग बिजनेस में 15वें से पहुंचा दूसरे स्थान पर

# ## UP

(www.arya-tv.com) ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपोर्ट सेंटर एंड मार्ट में  ‘यूपी-एनसीआर: आशाएं और चुनौतियां’ विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन खत्म हो गया है।इसके बाद यहां पर उपस्थित अतिथियों के सवालों का दौर भी जारी है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय किया है।

1451 ऐसे मामले हैं, जिनका निस्तारण शासन स्तर से किए जाने पर विचार विमर्श की स्थिति बन चुकी है। कुछ मामलों में प्रशासन से जानकारी मांगी गई है और कुछ मामलों में अभी एसआइटी जांच की जरूरत है। नियम के दायरे में रहकर बिना किसी भेदभाव के सरकार पूरी संवेदनशीलता से इन सभी मामलों का समाधान करना चाहती हैं। एसआइटी की रिपोर्ट को सरकार प्रतिबद्धता से लागू करेंगे।

 अगले 5 वर्ष उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे

सूबे में हर स्तर पर समस्याओं का समाधान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। ये समस्याएं हैं जो बरसों से लंबित थी और कभी इनको संज्ञान नहीं लिया गया। कभी सूबे में अराजकता सिर चढ़कर बोलती थी, लेकिन अब हर व्यक्ति उमंग और उत्साह के साथ उत्तर प्रदेश में बढ़ना चाहता है। उत्तर प्रदेश के 4 शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में कानपुर में मेट्रो का संचालन होगा।

 नियोजित विकास बनाम अनियोजित विकास

यूपी-एनसीआर में जितना नियोजित विकास हुआ है। उसी रफ्तार से अनियोजित विकास भी हो रहा है। यह यूपी-एनसीआर के विकास पर प्रतिकूल असर डाल सकता है।  दूसरे सत्र को इसी विषय पर केंद्रित किया गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना इस सत्र में यूपी-एनसीआर में बढ़ते अनियोजित विकास को रोकने पर प्रदेश सरकार का पक्ष रखेंगे।

शिक्षा क्षेत्र की संभावनाओं का खाका खींचेगा तीसरा सत्र

यूपी-एनसीआर शिक्षा के बड़े हब के रूप में भी पहचान बना चुका है। यहां स्थापित होने वाले शिक्षण संस्थानों की सूची में देश विदेश के नामचीन समूहों के नाम जुड़ते जा रहे हैं। यूपी-एनसीआर में शिक्षा के मौजूदा ढांचे और संभावनाओं पर तीसरे सत्र में खाका खींचा जाएगा। इस सत्र को शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव संतोष यादव संबोधित करेंगे।

आवासीय मांग और अनुशासन

यूपी-एनसीआर में आवासीय क्षेत्र से संबंधित मांग और अनुशासन के अहम विषय पर एक सत्र होगा। इसमें मुख्य वक्ता भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के चेयरमैन राजीव कुमार व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार होंगे।

कानून एवं व्यवस्था की स्थिति और महिला सुरक्षा

कानून एवं व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सत्र को गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह व प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह संबोधित करेंगे। कानून एवं व्यवस्था और महिला सुरक्षा को बेहतर करने के उपाय एवं सुझावों पर चर्चा होगी।

एनसीआर के स्पो‌र्ट्स हब बनने की संभावना

राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में एनसीआर के खिलाडि़यों ने सफलता का परचम लहराया है। खेलों के लिए ढांचागत सुविधाएं बेहतर होने से प्रतिभाएं सामने आई हैं। एक सत्र इसी विषय के लिए समर्पित किया गया है। इस सत्र को टोक्यो पैरालिंपिक रजत पदक विजेता व गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. कंपनी के सीईओ डा. अरुण वीर सिंह व अंतरराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी अनादि बरुआ संबोधित करेंगे।

एनसीआर का वर्तमान परिदृश्य और सामाजिक समरसता

एनसीआर मिनी भारत है। यहां विभिन्न राज्यों के अलग-अलग धर्म, जाति के लोग रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ‘सामाजिक समरसता में एनसीआर का वर्तमान परिदृश्य’ विषय को एक सत्र के रूप में शामिल किया गया है। इस सत्र को केंद्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक मामले मुख्तार अब्बास नकवी संबोधित करेंगे।