अयोध्या रोड दयाल रेजिडेंसी में दयाल रेजिडेंसी से धौकलपुर और रघुनन्दन आशियाना होते हुए अकबरी बेगम लॉ कॉलेज तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी रोड के निर्माण कार्य का शिलान्यास बक्शी का तालाब के बी.के.टी. विधायक योगेश शुक्ला के द्वारा किया गया। इस अत्यंत जर्जर सड़क के बन जाने से दयाल रेजीडेंसी के निवासियों के साथ-साथ आसपास की कम से कम पांच अन्य कॉलोनी सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगी और क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि हरीश अवस्थी, तेज़धर पांडेय,लाल पाण्डेय, मनीषा सिंह, अशोक सिंह, विनोद कुमार वर्मा, गौरव रस्तोगी, पीयूष वत्स, शिव मोहन शुक्ला, रणविजय सिंह, प्रतिमा सिंह के साथ दयाल रेजीडेंसी परिवार, रघुनन्दन आशियाना तथा अनन्त लोक कॉलोनी के सभी बुद्धिजीवी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।