Skip to content
Wednesday, November 04, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

अशरफ गनी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकरों ने पोस्ट शेयर कर लिखा, दुनियाभर के देश तालिबान को दे मान्यता

International
2021-09-272021-09-27 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे करने से ठीक पहले देश छोड़ने वाले पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का फेसबुक हैक हो गया है। खुद उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। साथ ही कहा कि हैक होने के बाद फेसबुक पर लिखी पोस्‍ट को वह खारिज करते हैं। उधर, हैकरों ने पोस्‍ट लिखकर कहा है कि दुनियाभर के देश तालिबान की सरकार को मान्‍यता दें।

अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा,’ मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज को कल से हैक कर लिया गया है और जब तक यह पेज दोबारा मेरे नियंत्रण में नहीं आ जाता है, उस पर लिखी गई कोई भी पोस्‍ट वैधानिक नहीं है।’ वहीं अज्ञात हैकरों ने अशरफ गनी के फेसबुक प्रोफाइल पेज से पोस्‍ट लिखकर अंत‍रराष्‍ट्रीय समुदाय से मांग करते हुए कहा वह तालिबान सरकार को मान्‍यता दें। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान के काबुल पर कब्‍जे से ठीक पहले यूएई फरार हो गए थे।

अशरफ गनी पर अफगानिस्‍तान के सरकारी खजाने से धन लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इसके बाद अशरफ गनी ने इन आरोपों अपनी सफाई भी दी थी। साथ ही कहा था कि काबुल को तालिबान ने घेर लिया था और वह रक्‍तपात को रोकने के लिए देश छोड़कर गए। अशरफ गनी ने कहा था कि उन्‍हें काबुल को इतना जल्‍दी छोड़ना पड़ा कि वह अपने सैंडल को उतारकर जूते तक नहीं पहन सके।

उधर, आज इटली ने अफगानिस्तान को मान्यता देने को लेकर इनकार कर दिया है। इटली के विदेश मंत्री ने कहा कि कम से कम 17 आतंकियों को तालिबान प्रशासन ने मंत्री बनाया है। ऐसे में इटली, तालिबान को समझने में असमर्थ है। वहीं अफगानिस्तान के उप सूचना और संस्कृति मंत्री और तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि दुनिया जल्द ही तालिबान को मान्यता देगी। उन्होंने कहा कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान का दौरा किया है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को मान्यता के लिए पत्र भी भेजा है।

Tagged afganistan Ashraf Ghani Ashraf Ghani's Facebook account hacked countries around the world should give recognition to Taliban hackers shared the post and wrote hindi news INTERNATIONAL today news in International

Post navigation

यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कल से करेंगी बैठक
UPHESC…असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Related Posts

ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, एक गुजराती नागरिक की मौत; 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

2026-11-03 Dr. Anil Tripathi

नेपाल में लैंडिंग के दौरान हादसा, माउंट एवरेस्ट के पास आपस में टकराये दो हेलिकॉप्टर, विदेशी पर्यटक की मौत

2026-11-03 Dr. Anil Tripathi

ब्राजील में चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे लूला : जीत पर पीएम मोदी का बधाई संदेश, बोले- भारत-ब्राजील के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए करेंगे काम

2026-10-27 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी मामले में 13वीं गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से महिला को किया अरेस्ट

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • ‘हज के बाद बदल गई थी वो’, विंदू दारा सिंह ने बताई फराह नाज से शादी टूटने की असली वजह

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • ग्रेटर नोएडा ब्रांच में 10 करोड़ 24 लाख की धोखाधड़ी, CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • त्योहारों को लेकर सीएम योगी की हाई लेवल बैठक, कहा- न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • ‘वो नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • चुनौती देकर भाग खड़े हुए सपा मुखिया:BJP चीफ पंकज चौधरी

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट में ISI का हाथ? शहजाद भट्टी नेटवर्क से भी जोड़कर देखी जा रही कड़ियां

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • मदनपुर मास्टर्स बनी फिरोजाबाद बेसिक टीचर्स टी-10 चैंपियनशिप सीजन-2 की विजेता, फाइनल में फिरोजाबाद फाइटर्स को 5 विकेट से हराया

    2026-11-042026-11-04 aryatv
  • पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, टूंडला में विज्ञान एवं गणित मेले का भव्य आयोजन

    2026-11-042026-11-04 aryatv
  • विधानसभा से परिवर्तन चौक तक निकली विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

    2026-11-04 पंडित बृजेश कुमार मिश्रा
  • Hardoi News : हरदोई मेडिकल कॉलेज में प्रिंसिपल का औचक निरीक्षण, आठ डॉक्टर मिले गैरहाजिर; नोटिस जारी

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi
  • Bareilly News: बरेली में 529 गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन सात से नीचे, 30 हजार की जांच में खुलासा

    2026-11-04 Dr. Anil Tripathi

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR