आर्य भट्ट जयंती समारोह आयोजित किया गया

Lucknow

(www.arya-tv.com)भट्ट ब्राह्मण सभा लखनऊ द्वारा महान खगोलविद,महान गणितज्ञ एवं ज्योतिर्विद महापंडित आर्यभट्ट की जयंती पं० भारत कुमार शर्मा के आवास आलमबाग में मनाई गई। इस दौरान सर्वप्रथम महापंडित आर्यभट्ट के चित्र पर माल्यार्पण हुआ!फिर सभी बंधुओ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आर्यभट्ट जयंती समारोह की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष पं अजय कुमार राय (पूर्व सहायक निदेशक CAT)एवं संचालन महामंत्री पं सत्येन्द्र कुमार शर्मा “सत्तन” ने किया। सबसे पहला संबोधन पं बी.डी. शर्मा(पूर्व अधिकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया),फिर संरक्षक पं कमल किशोर शर्मा(पूर्व रेल अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष NRMU लखनऊ)एवं सभा के अध्यक्ष जी ने आर्यभट्ट की जयंती पर उनके जीवन पर विधिवत प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्यभट्ट गणित और ज्योतिष के प्रकांड विद्वान थे।आर्यभट्ट ने सर्वप्रथम प्रतिपादित किया कि पृथ्वी गतिशील और सूर्य स्थित है।आर्य भट्ट जी हमारे समाज के ऐसे अनमोल रत्न हैं कि, जिनके कारण आज हमारा समाज विश्व में जाना जा रहा है!हम सबको बहुत गर्व है।

इस आयोजन में मुख्य रूप से सर्वश्री संरक्षक पं० राममणि शर्मा (पूर्व ARTO),पं जितेंद्र कुमार शर्मा(पूर्व वरिष्ठ निरीक्षक राजकीय उद्यान)पं० राजेश कुमार शर्मा (विकास अधिकारी पशुपालन विभाग),कोषाध्यक्ष पं० पदम रंजन भट्ट ADV,पं वेद प्रकाश शर्मा (सहायक अभियंता जूलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया,भारत सरकार),पंडित राजा राम शर्मा(प्रभारी आलमबाग बस अड्डा),पं अविनाश शर्मा ADV,पं दुर्गा प्रसाद शर्मा शास्त्री,पं प्रदीप कुमार शर्मा(कृष्णा वस्त्रालय),पंअशोक कुमार शर्मा,पं महेश चन्द्र मिश्रा,पं समर बहादुर शर्मा,पं कालिका प्रसाद शर्मा,पं मिथलेश कुमार शर्मा,पं अनूप कुमार शर्मा ADV,पं सुशील कुमार पांडेय,पं ज्ञानदीप शर्मा,पं एस.के.पांडेय,श्रीमती पार्वती शर्मा,श्रीमती कंचन शर्मा,श्रीमती प्रीती शर्मा आदि इसके साथ ही तमाम भट्ट ब्राह्मण भी उपस्थित रहे।