महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता को लेकर समाज में दिया गया प्रेरणादायी संदेश

Lucknow
  • महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कैंसर जागरूकता को लेकर समाज में दिया गया प्रेरणादायी संदेश

स्त्री वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित आनंदी मां – एक जीवन बचाओ अभियान एवं कैंसर मुक्त भारत यात्रा केअंतर्गत आज राजधानी लखनऊ में एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली राजभवन से प्रारम्भ होकर सरोजिनी नायडू मार्ग चौराहे पर समाप्त हुई। निकाली गई रैली जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, कैंसर जागरूकता एवं स्वस्थ भारत के संकल्प को लेकर समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदया ने अभियान की सराहना करते हुए संस्था के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की तथा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। महामहिम ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज की मजबूती का आधार है और समय पर जांच एवं जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक रोका जा सकता है।

रैली में 130 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। महामहिम से हुई विशेष बैठक में संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष डॉ. सुमेधा नीलू त्रिवेदी प्रबंधक सचिव डॉ. रमेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष खुशबू तिवारी कार्यक्रम संयोजक अविका तिवारी डॉ.अवधेश सिंह (शिरम इंस्टिट्यूट) डॉ. मयंक मोहन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आयुष,डॉ. किरन दास सी एम एस लखनऊ मंडल आयुष लोकबंधु नर्सिंग ऑफिसर योगाचार्य पं नवीन ,ब्रांड एम्बसडर प्रदीप शुक्ला डॉ. इंदु लता एसजीपीजीआई, डॉ. शैली महाजन राम मनोहर लोहिया, नैंसी सिंह, सरिता सिंह,राधा विष्ट, डॉ. नीतू सिंह, कुलुसुम जफर, नेहा शुक्ला, नेहा द्विवेदी, नित्या शुक्ला, प्रियंका त्रिपाठी, पूजा पाठक, तान्या रावत इरसाद राही सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।