आजमगढ़ में महिलाओं के बीच डटी रहीं आम्रपाली दुबे:निरहुआ के लिए मांगा वोट, महिलाओं ने दिलाया था भरोसा

# ## UP

(www.arya-tv.com)  आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ की जीत के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी लगी रहीं। आम्रपाली ने निरहुआ के लिए रोड शो के साथ ही गांव-गांव जाकर महिलाओं से वोट देने की अपील की थी। असर हुआ कि महिलाओं ने भी वोट दिया। आम्रपाली दुबे ने महिलाओं से कहा था कि यदि आप लोग वोट देने आएंगी तो गलत आदमी चुनाव जीत ही नहीं सकता। आम्रपाली ने इस जीत के लिए जिले की जनता को धन्यवाद दिया है।

आजमगढ़ का विकास करना निरहुआ की जिम्मेदारी
भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे का कहना है कि महिलाओं ने बढ़कर वोट किया और दिनेश लाल यादव चुनाव जीत गए। अब जिले का विकास करना उनकी जिम्मेदारी है। हमें पूरी उम्मीद है कि निरहुआ अच्छा काम करेंगे।

महिलाएं सिर पर हाथ रखकर दे रहीं आशीर्वाद
आम्रपाली दुबे का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान जहां-जहां प्रचार करने गईं। महिलाएं मेरे सिर पर अपना हाथ रखकर आशीर्वाद देती रहीं। महिलाओं ने इस बात का भी आश्वासन दिया था कि इस बार का वोट निरहुआ को ही दिया जाएगा। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान सुबह से ही महिलाओं के बीच हम लोग निकल जाते थे और देर शाम वापस आते थे। सुबह से ही घर-घर जाकर लोगों से मिलते रहे। आजमगढ़ की जनता के मन में हम सबके लिए प्यार है। यहां हमारी फिल्मों को बहुत प्यार मिला है। हमने कई लोगों के घरों में शूटिंग की है।

आम्रपाली की एक झलक पाने को उमड़ती थी भीड़
दिनेश लाल यादव निरहुआ के पक्ष में चुनाव प्रचार और रोड शो करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को देखने और सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ती थी। जिन सभाओं में आम्रपाली दुबे जाती थीं, उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल होती थीं।