असीम अरुण के साथ ड्यूटी करने वाले चुनाव को कर सकते हैं प्रभावित-अखिलेश

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)दारा सिंह चौहान समेत कई नेता रविवार को सपा में शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि हम सभी साथ आएं और भाजपा सरकार की जमानत जब्त कराएं। योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने तंज कसा। कहा- भाजपा ने पहले ही उनकी विदाई कर दी है।

कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण भाजपा में शामिल हुए। इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा, ‘पिछले 5 साल में असीम अरुण के साथ जो अधिकारी ड्यूटी पर रहे हैं। उनके साथ जहां-जहां ड्यूटी पर गए हैं। उनको भी हटाया जाए। वह चुनाव को प्रभावित करेंगे। हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा। अगर कार्रवाई नहीं करता है तो चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। गुजरात समेत कई प्रदेशों से चुनाव प्रचार करने के लिए लोग यूपी आए हैं। हम इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनको फिर से अपने प्रदेश में भेजना चाहिए। हम इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे।

सोचो वर्दी में कैसे-कैसे लोग चले गए थे
असीम अरुण के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘सोचो वर्दी में कैसे-कैसे लोग चले गए थे। हमने यह बात पहले भी कही थी। पंचायत के चुनाव में डीएम और एसपी मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे थे।’ सपा कार्यालय के सामने अलीगढ़ के एक व्यक्ति ने रविवार को टिकट न मिलने पर आत्मदाह की कोशिश की। इस सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘इसकी पहले हम जांच करेंगे। हो सकता है कि उसे भाजपा ने भेजा हो। चुनाव में यह पहली बार नहीं है, ज टिकट नहीं मिलने पर ऐसी हरकतें हो रही हैं। लोकतंत्र में लोग इस तरह का विरोध करते हैं, लेकिन पहले चेक करना होगा कि वह कौन हैं।’

एनिमल सफारी का उद्घाटन किया
अखिलेश ने कहा कि दारा सिंह ने वन मंत्री रहते हुए इटावा एनिमल सफारी का उद्घाटन किया। ये सपा की वजह से ही बन पाई। मुझे उसी दिन लग गया था कि इनको साथ लाना है। भाजपा वाले अंग्रेजी की कहावत नहीं जानते। स्ट्राइक द आयरन, वेन इट इज हॉट। वही हमने किया.. जब लोहा गर्म था, तब ही हमने चोट किया।

योगी बेमन खिचड़ी खा रहे थेयह तस्वीर से पता चल रहा था
समाजवादी सरकार में पहली बार बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिनको पेड़ पौधे और नदियों से लगाव न हो। वह आखिरकार पिछड़े और गरीब जनता का दुख कैसे समझेंगे। योगी के गोरखपुर में खिचड़ी खाने पर अखिलेश ने तंज कसा। वह बेमन खिचड़ी खा रहे थे। यह तस्वीर से पता चल रहा था। उनको लग रहा था कि वहां पर साबुन और शैंपू नहीं भिजवाया। अब हर वर्ग के लोग यह समझते हैं कि यह वोट के लिए सब कुछ कर रहे हैं। सरकार बनते ही 3 महीने के अंदर जाति जनगणना होगी।

दो कैबिनेट मंत्री स्वासपा में  हो चुके हैं शामिल

पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने रविवार को सपा का दामन थामा। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इससे पहले बीजेपी सरकर के दो कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी सपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, भाजपा छोड़ कई विधायक भी सपा में शामिल हो चुके है। दारा सिंह चौहान के आने से पूर्वांचल की कई सीटों पर नोनिया समाज सपा के साथ आ सकता है।

दारा सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश के नेतृत्व में पिछड़े लोग आज सपा की सदस्यता ले रहे हैं। हम जानते हैं कि किन परिस्थितियों में भाजपा की सरकार बनी। भाजपा के सबका साथ सबका विश्वास पर तंज कसा। कहा- व्यक्ति विशेष का विकास हुआ। भाजपा ने ठगने की साजिश रची। दलित समाज के लोगों और बेरोजगारों ने जिस तरह भाजपा को समर्थन दिया। उन्हें बाद में सिर्फ लाठियां ही मिली। सरकार ने नौकरी मांगने वालों पर लाठियां बरसवाई है। आज किसान घर में सोने की जगह खेत में जानवरों की रखवाली कर रहा है।

सपा के लोगों के लखनऊ के बाहर रोका गया
दारा सिंह चौहान ने कहा, ‘सपा के लोगों के लखनऊ के बाहर रोका गया। उनको लखनऊ आने से पहले जिलों में रोक दिया गया। आज पूरे समाज के लोग सपा से साथ जुड़े हैं। बीजेपी ने साल 2017 में सबका साथ सबका विकास का नारा दिया, लेकिन विकास कुछ लोगों का हुआ। अब प्रदेश का पिछड़ा और दलित समाज ठगाने वाला नहीं है।

आज एक नहीं, 28 संगठन के लोग इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। अगर कल चुनाव हो जाए तो उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को चीफ मिनिस्टर बना देगी। हमने 5 साल इंतजार किया, लेकिन जब आरक्षण से छेड़छाड़ करने की साजिश होने लगी तो हम विरोध में आए। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में पिछड़ों और दलितों की सरकार बनाएंगे’।