लगातार पांचवें दिन 300 से ज्यादा मरीजों की मौत;2.71 लाख नए संक्रमित

# ## Health /Sanitation

(www.arya-tv.com)देश में शनिवार को 2 लाख 71 हजार 190 नए कोरोना संक्रमित मिले। 1 लाख 38 हजार 201 लोग ठीक हुए जबकि 314 लोगों की मौत हुई। यह लगातार पांचवां दिन रहा जब मौतों का आंकड़ा 300 से ज्यादा आया। इनमें से दो दिन आंकड़ा 400 के पार गया।

वहीं, नए संक्रमितों महज 2357 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे पहले शुक्रवार को 2.68 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.71 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.50 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 4,86,061 लोगों की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1 लाख 32 हजार 675 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल देश में 15.44 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 15 लाख के पार पहुंचा है।

देश में 01 जनवरी को कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 801 था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस करीब 12.5 गुना हो गए हैं।