Agra Suicide Case: आठ साल की बच्ची ने लिखा था मां के कहने पर सुसाइड नोट, जानें क्या था कारण

Agra Zone UP

(www.arya-tv.com) आगरा की आवास विकास कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस को घर में छानबीन के दौरान एक कॉपी में सुसाइड नोट लिखा मिला है। यह सुसाइड नोट मृतक की पत्नी द्वारा लिखाया गया था। पुलिस मान रही है कि गीता ने सुसाइड नोट बेटी सृष्टि से लिखवाया था। गीता के नाम के पास अंगूठा लगा था।

आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-10 (सिकंदरा) में सोनू शर्मा, उसकी पत्नी गीता देवी और बेटी सृष्टि ने मंगलवार रात फांसी लगा ली थी। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों की अर्थियां उठीं। ये दृश्य झकझोर देने वाला था। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। ये साफ था कि बेरोजगारी और अर्थिक तंगी से परेशान सोनू ने पत्नी और बेटी के साथ घर में खुदकुशी की थी। बुधवार सुबह 10 साल के बेटे श्याम के बताने पर लोगों को घटना की जानकारी हो सकी थी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में गीता ने आत्महत्या की वजह लगभग साफ कर दी थी। पुलिस मान रही कि गीता ने सुसाइड नोट बेटी सृष्टि से लिखवाया था। गीता के नाम के पास अंगूठा लगा था।

बेटे के सोने का किया इंतजार

बेटा श्याम खुदकुशी के लिए तैयार नहीं हुआ था। सुसाइड नोट में भी यह बात लिखी है। इस वजह से दंपती ने उसके सो जाने का इंतजार किया। उसके सोने के बाद तीनों फंदे से लटक गए। पुलिस का कयास है कि पहले बेटी और पिता फंदे पर लटका होगा। इसके बाद गीता देवी ने फांसी लगाई। उनका शव कुछ फीट की दूरी पर था।