Agra MLC Election Results 2022: आगरा-फिरोजाबाद से एमएलसी का ताज, भाजपा प्रत्‍याशी विजय शिवहरे के सिर पर सजा

Agra Zone

(www.arya-tv.com) आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय निकाय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से मंडी समिति, फिरोजाबाद रोड में शुरू हो गई थी और सुबह 11 बजे से पहले ही परिणाम भी सामने है। भाजपा प्रत्‍याशी विजय शिवहरे को विजय प्राप्‍त हो रही है। 3471 वोट भरतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी को मिले हैं, जबकि 205 वोट सपा के डा. दिलीप यादव को प्राप्‍त हुए हैं। विजयी प्रमाण पत्र सौंपे जाने की तैयारी है। दोनों जिलों में 98.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में पांच प्रत्याशी मैदान में थे।

मतगणना स्‍थल का जायजा लेते डीएम पीएन सिंह।

मंडी समिति में मंगलवार सुबह सात बजे एमएलसी चुनाव की मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम को खोला गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि सात टेबल में मतों की गणना की जा रही है। प्रत्येक टेबल में मतगणना सहायक, सुपरवाइजर सहित चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आगरा और फिरोजाबाद में 3922 मतदाता थे, जिसमें 3846 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 2271 पुरुष और 1575 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे पहले 25-25 बैलेट पेपर के बंडल बनाए गए, फिर वैध और अवैध मतों को अलग किया गया। सबसे पहले अवैध मतों की गिनती शुरू की गई है। इसके बाद वैध मत गिने जाएंगे। वैध मतों के आधे मत प्राप्त करने और उसमें एक वोट जोड़ा जाएगा। इतने वोट जो भी प्रत्याशी प्राप्त कर लेगा। उसे विजेता घोषित किया जाएगा।

ये थे उम्‍मीदवार मैदान में

चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे, सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव, निर्दलीय प्रत्याशी आंबेडकरी हसनुराम, प्रवीन कुमार और विमल कुमार मैदान में हैं।