CM योगी आज अयोध्या में करेंगे दीपोत्सव की तैयारी बैठक

# ## UP

(www.arya-tv.com) CM योगी आज अयोध्या के रामकथा संग्रहालय में छठे दीपोत्सव की तैयारी बैठक करेंगे। इससे पहले वे गोलाघाट स्थित अम्मा जी मंदिर में आदि रामानुजाचार्य भगवान की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होंगे। CM श्रीराम महायज्ञ समारोह में भी जाएंगे। उनका 15 दिनों के अंदर यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वे लता चौक के उद्घाटन में 28 सितंबर को आए थे।

दीपोत्सव पर 841 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा
अयोध्या में छठें दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां हैं। इस बार 15 लाख दीपक जलाकर रिकॉर्ड बनाया जाएगा। राम की पैड़ी पर 17 लाख दीप जलाएं जाएंगे। साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 11 झांकियों के अतिरिक्त इस बार रामायण थीम आधारित 5 डिजिटल और ऐनीमेटेड झांकियां भी निकाली जाएंगी। इसमें डिजिटल माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को भी दिखाया जाएगा। सीएम के हाथों 1841 करोड़ की लागत की लगभग 229 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

आज 4 घंटे अयोध्या में रहेंगे CM
CM योगी आदित्यनाथ 12 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं। इस दिन वे यहां चार घंटे रहेंगे। सुबह सीएम का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क हेलिपैड पहुंचेगा। यहां से वे सीधे गोलाघाट स्थित रामा स्वामी टेंपल पहुंचेंगे।

आदि रामानुजाचार्य भगवान की मूर्ति की प्रतिमा स्थापित की जा रही
दक्षिण भारतीय शैली के अम्मा जी मंदिर का हाल ही में नए सिरे से विकास कार्य किया गया है। 28 अगस्त को 5 दिवसीय समारोह में इसका शिलान्यास किया गया। इस मंदिर में आदि रामानुजाचार्य भगवान की मूर्ति की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस प्रतिमा का स्थापना समारोह 12 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें CM योगी शामिल होंगे।

दीपोत्सव की तैयारियों पर करेंगे बैठक
CM योगी आदि रामानुजाचार्य भगवान की मूर्ति का अनावरण करने के बाद श्रीराम मंत्र महायज्ञ में रजत जयंती महोत्सव के कार्यक्रम शामिल होंगे। राम कथा संग्रहालय में दीपोत्सव की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

राम कथा पार्क से लखनऊ रवाना होंगे
CM योगी दोपहर में सरयू अतिथि गृह में लगभग 30 मिनट तक रहेंगे l इसके बाद वे राम कथा पार्क से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।