अमेठी के एक कपल ने 40 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद रचाई शादी

UP

(www.arya-tv.com)बड़े शहरों में रहने वाले ऐसे कई लोग हैं जो लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं। कई बार वे एक दूसरे से कुछ सालों बाद शादी कर लेते हैं तो कई बार उनका ब्रेकअप हो जाता है। लेकिन अमेठी में एक कपल का लिव इन रिलेशनशिप में रहना और उसके 40 साल बाद शादी रचा लेना चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले बुजुर्ग कपल ने 20 जून को शादी कर ली। इस शादी में दोनों के नाती-पोते भी शामिल हुए। अमेठी के जामो ब्लॉक की खुटहना ग्राम पंचायत के मोतीलाल की इस शादी में तीन पीढ़ियां शामिल हुईं। इस शादी के लिए कार्ड छापे गए। साथ ही रिश्तेदारों और अन्य मेहमानों को आमंत्रित किया गया। पूरे घर की सजधज की गई और लाइटें भी लगीं। मोतीलाल की उम्र 65 साल और उनकी पत्नी की उम्र 60 साल है।

गांववालों के अनुसार, ये दोनों पिछले 40 सालों से साथ रहे हैं। ऐसे में समय बीतता गया। उनके बच्चे होने के साथ ही नाती-पोते भी हो गए। बाद में उन्हें लगा कि अगर शादी किए बिना ही मर गए तो हमारा परलोक नहीं सुधरेगा। हम दोनों को पिंडदान भी नहीं मिलेगा। इसलिए दोनों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया।