(www.arya-tv.com) दिल्ली में आने वाले कुछ समय में कार, SUV और कॉमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा हो सकता है। एक ऑफिशियल सूत्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने कुछ कैटेगरी के व्हीकल्स के रोड टैक्स को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। दावा है कि दिल्ली में कॉमर्शियल व्हीकल्स की विशेष कैटेगरी पर रोड टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव ट्रांसपोर्ट ने फाइनेंस डिपार्टमेंट को भेजा है।
दिल्ली में अभी रोड टैक्स 12.5%
दिल्ली में प्राइवेट व्हीकल पर रोड टैक्स अभी में फ्यूल टाइप और प्राइस लिमिट के बेस पर 12.5% तक है।
बजट में 2,000 करोड़ रुपए कमाने का टारगेट
दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट ने अपने वार्षिक बजट 2022-23 में विभिन्न करों और शुल्क से लगभग 2,000 करोड़ रुपए कमाने का टारगेट रखा है।
ईवी की 25% हिस्सेदारी करने का टारगेट
दिल्ली सरकार का टारगेट 2024 तक कुल व्हीकल्स की बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की हिस्सेदारी को 25% करने का है। मार्च में हुई व्हीकल बिक्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी 12.6% थी। इससे पहले फरवरी में 10.6 और जनवरी में 8% थी।
मारुति सुजुकी ने कार की कीमत 1.9% तक बढ़ाई
इस बीच, मारुति सुजुकी ने सोमवार को ही अपने सभी मॉडल की कीमतों में 0.9% से 1.9% के बीच इजाफा किया है। कंपनी ने इसके पीछे की वजह कार बनाने में लगने वाली लागत को महंगा होना बताया है।
स्टील, तांबा, एल्यूमीनियम और दूसरी कीमती मेटल्स की कीमत बढ़ने से सभी ऑटो कंपनियां अपने व्हीकल्स की कीमतों में इजाफा कर रही हैं।
बस वाली रूट पर व्हीकल्स चलाने पर हुआ एक्शन
पिछले ही हफ्ते दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने स्मॉल व्हीकल्स पर एक्शन लिया। इसमें डिपार्टमेंट ने ऐसे 50 से ज्यादा व्हीकल्स को हटा दिया जो बस के चलने वाले रूट पर अपने व्हीकल्स चला थे और इन पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। इनमें छोटी कार, ऑटो, ई-रिक्शा और टू-व्हीलर शामिल हैं। शहर में रोड पर लेफ्ट साइट की गली केवल बसों के चलने के लिए है। डिपार्टमेंट ने व्हीकल्स को हटाने के लिए 14 क्रेनों और 35 टीमों को तैनात किया गया है।