(www.arya-tv.com)लखनऊ के नौ विधानसभा में अंतिम दिन तीन बजे तक कुल 67 प्रत्याशियों ने नामांकन दााखिल किये है। नामांकन दाखिल करने वालों में प्रमुख पार्टियों के सभी उम्मीदवारों के अलावा बगावती भी शामिल है। पूर्व मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ला ने भी नामांकन दाखिल करके सरोजनीनगर विधानसभा सीट बहुत ही रोचक बना दी है।
168 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया
इसके अलावा केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी, सपा से सुरेन्द्र कुमार, कांग्रेस से इंदल कुमार ने मलिहाबाद से नामांकन दाखिल किया है। नौ विधानसभा सीटों के लिए कुल 168 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। अब चार फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सात को नाम वापस लिया जा सकेगा। नामांकन दाखिल करने वालों में पूर्व सांसद व सपा उम्मीदवार मोहनलालगंज सुशीला सरोज के पास छह असलहें है। इसके बाद पूर्व ईडी ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह के पास तीन शस्त्र है।
किस उम्मीदवार के पास क्या है?
विधानसभा सीट- मोहनलालगंज नाम – सुशीला सरोज (समाजवादी पार्टी) आयु – 70 वर्ष शिक्षा – बीएड, एलएलबी आय स्रोत – पूर्व सांसद व विधायक पेंशन, व्यापार व किराया शस्त्र – छह – डीबीबीएल, रिवाल्वर, रायफल व डीबीबीएल, रिवाल्वर व कार्बाइन (पति) आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 1.13 करोड़ (पति सहित) अचल संपत्ति- 14.65 करोड़ (पति सहित) —————
विधानसभा सीट – लखनऊ उत्तर नाम – डॉ नीरज बोरा (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 54 वर्ष शिक्षा – एबीबीएस, एमबीए आय स्रोत – विधायक वेतन व व्यावसायिक शुल्क शस्त्र – नहीं आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 3.60 करोड़ (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 5.73 करोड़ ( सहित) ————-
विधानसभा सीट- लखनऊ कैंट नाम – सुरेन्द्र सिंह गांधी (समाजवादी पार्टी) आयु – 61 वर्ष शिक्षा – हाईस्कूल आय स्रोत – व्यापार शस्त्र – रिवाल्वर व रायफल आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 36.18 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 1.36 करोड़ ( पत्नी सहित) —————-
विधानसभा सीट- मलिहाबाद नाम – जय देवी (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 57 वर्ष शिक्षा – साक्षर आय स्रोत – कृषि व विधायक वेतन शस्त्र – पिस्टल व आश्रित बेटे के पास पिस्टल आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 84.10 लाख (पति सहित) अचल संपत्ति- 7.03 करोड़( पति सहित) —————- विधानसभा सीट – लखनऊ उत्तर नाम – पूजा शुक्ला (समाजवादी पार्टी) आयु – 25 वर्ष शिक्षा – एमए आय स्रोत – शून्य (समाजसेवा) शस्त्र – नहीं आपराधिक मुकदमे – छह चल संपत्ति – 1.68 लाख अचल संपत्ति- शून्य —————-
विधानसभा सीट- मलिहाबाद नाम – इंदल कुमार (कांग्रेस पार्टी) आयु – 55 वर्ष शिक्षा – हाईस्कूल आय स्रोत – कृषि व विधायक पेंशन शस्त्र – नहीं आपराधिक मुकदमे – तीन चल संपत्ति – 34.56 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 63.22 लाख (पत्नी सहित) —————- विधानसभा सीट- मोहनलालगंज नाम – अमरेश कुमार (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 47 वर्ष शिक्षा – स्नातक आय स्रोत – कृषि व प्रापर्टी डीलर शस्त्र – रिवाल्वर आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 1.35 करोड़ (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 10.77 करोड़ ( पत्नी व आश्रित सहित) —————- विधानसभा सीट – मोहनलालगंज नाम – ममता चौधरी (कांग्रेस पार्टी) आयु – 43 वर्ष शिक्षा – स्नातक आय स्रोत – पति पर आश्रित शस्त्र – नहीं आपराधिक मुकदमे – एक चल संपत्ति – 18.88 लाख (पति सहित) अचल संपत्ति- 15 लाख (पति) —————- विधानसभा सीट- सरोजनीनगर नाम – राजेश्वर सिंह (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 48 वर्ष शिक्षा – पीएचडी आय स्रोत – अभी तक वेतन शस्त्र – पिस्टल, रायफल, डबल बैरेल व रायफल व पिस्टल (पत्नी) आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 2.30 करोड़ (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 7.98 करोड़ (पत्नी सहित) —————-
विधानसभा सीट- सरोजनीनगर नाम – शारदा प्रताप शुक्ला (निर्दलीय) आयु – 76 वर्ष शिक्षा – एमए आय स्रोत – पेंशन शस्त्र – रिवाल्वर व राइफल आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 52.53 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 90 लाख —————-
विधानसभा सीट – लखनऊ पश्चिम नाम – अंजनी कुमार श्रीवास्तव (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 57 वर्ष शिक्षा – एमए आय स्रोत – व्यवसाय शस्त्र – रिवाल्वर व रायफल आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 55.05 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 73.66 लाख (पत्नी सहित) —————-
विधानसभा सीट – लखनऊ मध्य नाम – रजनीश कुमार गुप्ता (भारतीय जनता पार्टी) आयु – 47 वर्ष शिक्षा – इंटर आय स्रोत – अनाज का थोक व्यापार शस्त्र – रिवाल्वर आपराधिक मुकदमे – एक चल संपत्ति – 54.98 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- शून्य —————- विधानसभा सीट- लखनऊ मध्य नाम – रविदास मेहरोत्रा (समाजवादी पार्टी) आयु – 66 वर्ष शिक्षा – बीएससी, एलएलबी आय स्रोत – पेंशन शस्त्र – रिवाल्वर आपराधिक मुकदमे – 22 (1984 से 2020 तक) चल संपत्ति – 17 लाख अचल संपत्ति- 55.50 लाख —————- विधानसभा सीट- लखनऊ पूर्व नाम – मनोज कुमार तिवारी (कांग्रेस पार्टी) आयु – 57 वर्ष शिक्षा – बीए, एलएलबी आय स्रोत – वकालत शस्त्र – नहीं आपराधिक मुकदमे – नहीं चल संपत्ति – 12.54 लाख (पत्नी सहित) अचल संपत्ति- 13 लाख
अंतिम दिन 3 फरवरी को 67 नामांकन
अंतिम दिन हुए सबसे ज्यादा नामांकन इससे पहले 27 जनवरी को दो, 28 को चार, 29 जनवरी को भी 4 नामांकन दाखिल किये गए। 31 जनवरी को 13, 1 फरवरी को 31 और 2 फरवरी को 47 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। सबसे ज्यादा अंतिम दिन 3 फरवरी को 67 नामांकन दाखिल किए गए।