वेस्टर्न ड्रेस को छोड़ अब निया शर्मा ने दिखाया घाघरा-चोली में अपना बोल्ड अंदाज

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com) टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा एक्टिंग के साथ अपने बोल्ड अंदाज को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके हॉट और बोल्ड अंदाज की चर्चा फैंस हमेशा से करते रहते हैं। निया शर्मा सोशल मीडिया पर अच्छी खासी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। निया शर्मा के फैंस उनकी बोल्ड तस्वीरों को खूब पसंद करते रहते हैं।

निया शर्मा बिकिनी से लेकर हर ड्रेस में अपना बोल्ड और सिजलिंग अंदाज दिखाने में पीछे नहीं रहती हैं। अब एक बार फिर से वह अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा हैं, लेकिन इस बार निया शर्मा ने अपना बोल्ड अंदाज किसी बिकिनी की वेस्टर्न ड्रेस में नहीं बल्कि घाघरा-चोली में दिखाया है। जी हां, निया शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घाघरा चोली में दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री का यह वीडियो किसी गाने की मेकिंग का है। वीडियो को निया शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में निया शर्मा बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह ऑरेंज और ग्रीन कलर के घाघरा-चोली में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग टिका भी लगया हुआ है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए निया शर्मा ने बाल खोले हुए हैं।

इस पूरे लुक में निया शर्मा का अंदाज देखते ही बन रहा है। वीडियो में उनके सिजलिंग लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। बात करें निया शर्मा के वर्कफ्रंट की तो बीते दिनों निया शर्मा अपने एक म्यूजिक वीडियो को लेकर चर्चा में थीं। हाल ही में निया शर्मा सात समंदर गाने के रीमेक में नजर आई थीं।

इस गाने में भी अभिनेत्री ने अपना बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज दिखाया था, लेकिन निया शर्मा को अपने सात समंदर की वजह से काफी ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल इस गाने में निया शर्मा ने काफी बोल्ड अंदाज में डांस किया है। जबकि गाने की ट्यून भी काफी बदल दी गई है। इसके चलते दर्शकों को नया वर्जन पसंद नहीं आया और वह निया शर्मा को ट्रोल करने लगे।