जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा की होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत

# ## Fashion/ Entertainment International

(www.arya-tv.com)  पॉपुलर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है। उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई। वह महज 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है। सयाका के पब्लिसिस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एक्ट्रेस हादसे का शिकार हो गई हैं।

खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल

सयाका की 18 दिसंबर को रात 9 बजे अचानक मौत हो गई। हम ऐसी खबर उनके फैंस को देते हुए बहुत दुखी हैं। हमारे लिए भी इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन ये सच है कि सयाका अब हमारे बीच नहीं हैं। कृपया उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।” खबरों की मानें तो सयाका कांडा खून से लथपथ होटल के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थीं। बताया जा रहा है कि उनका रूम 22वें फ्लोर पर था और वो वहीं से नीचे गिर गई थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आत्महत्या का मामला मान रही है पुलिस

पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। लेकिन सयाका के दोस्तों का कहना है कि वो आत्महत्या नहीं कर सकतीं। सयाका को आइडली प्राइड स्टार ब्लेजर्स 2202 और कन्वीनियंस स्टोर बॉयफ्रेंड्स में वॉयस-ओवर के लिए जाना जाता है।