इन राशियों के लोग रिलेशनशिप में पत्नी, प्रेमिका और गर्लफ्रेंड पर रौब दिखाते हैं। आप राशि के हिसाब से इस बात को भी जान सकते हैं कि आपका और आपके पार्टनर का रिश्ता कितना लंबा चलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले अपनी प्रेमिकाओं और पार्टनर पर हावी रहते हैं। इस राशि के लोग दूसरों का ध्यान आकर्षित करने में माहिर होते हैं। अगर आप भी सिंह राशि के जातक हैं तो आप अपने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर और गर्लफ्रेंड पर हावी रहेंगे
धनु राशि
धनु राशि के जातक स्वभाव से घुमक्कड़ होते हैं। ऐसे जातक स्वतंत्रता के पक्षधर होते हैं लेकिन प्यार और रिश्ते में इस राशि के लोग अपने पार्टनर पर हावी रहते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले केयरिंग और साथ खड़े रहने वाले तो होते हैं लेकिन यह खुद को ज्यादा अभिव्यक्त नहीं कर पाते हैं। इस राशि के लोग अपने भीतर के जज्बातों को बयां करने में वक्त लगा देते हैं और शब्दों के जरिए दिल की बात आसानी से नहीं कह पाते हैं। ये ही वजह है कि लड़कियां इस राशि वाले लड़कों को जल्दी नहीं समझ पाती हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करते हैं। काफी लंबे वक्त बाद वृश्चिक राशि वाले किसी पर पूरी तरह से भरोसा कर पाते हैं। ये ही वजह है कि इनके रिलेशनशिप में कई बार परेशानी आने लगती है। हालांकि इस राशि के अपने जल्दी किसी को अपने सिक्रेट्स नहीं बताते हैं और न ही जल्दी किसी के सामने खुलकर खुद को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोग थोड़ा जटिल पार्टनर होते हैं और लड़कियां इन्हें जल्दी नहीं समझ पाती हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग जरा कूटनीतिक होते हैं। ऐसे में यह लोग आसानी से अपनी सच्ची भावनाओं को भी छिपा लेते हैं। ये लोग अपने गुस्से और ईष्या को भी आसानी से छिपा लेते हैं। ये लोग जल्दी-जल्दी अपने विचारों और राय को भी बदल लेते हैं। ऐसे में इनका पार्टनर कई बार कंफ्यूज हो जाता है और लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग भावुक होते हैं। ये स्थितियों के बारे में ज्यादा ही सोचने लगते हैं। हालांकि इस राशि के लड़के थोड़ा मूडी भी होते हैं। जल्द ही नाराज हो जाते हैं। इस राशि के लड़के सच्चे और समर्पित प्रेमी होते हैं लेकिन मूड स्विंग होने की वजह से लड़कियां इस राशि के लड़कों को आसानी से नहीं समझ पाती हैं।
मकर राशि के लोग अनुशासन प्रिय होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन को अपनी ही शैली में जीना पसंद करते हैं। अनुशासन प्रिय होने के बाद भी ये अपने पार्टनर और प्रेमिका पर हाव रहते हैं। इस राशि के लोगों को प्यार में अपने पार्टनर को नियंत्रण करना पसंद होता है।