महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ व्रत:जेल मैनुअल के हिसाब से मिली त्योहार मनाने की इजाजत

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ सहित प्रदेश भर की जेलों की महिला कैदियों ने भी रविवार को परंपरागत तरीके से करवा चौथ का त्योहार मनाया। सुहाग की लंबी आयु के लिए रात में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना किया।

डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि महिला बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब से त्योहार मनाने की इजाजत दी गई थी। लखनऊ जेल में 50 महिला बंदियों ने व्रत रखा था। सुबह से निर्जला व्रत रखकर रात में अपनी परंपरा के अनुसार पूजा-पाठ किया। सभी महिला बंदियों ने एक साथ मिलकर बड़ी हंसी-खुशी से यह त्योहार मनाया।

लखनऊ महिला जेल में 185 महिलाएं बंदी

लखनऊ नारी बंदी निकेतन में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और फांसी जैसी लंबी अवधि की सजा से सजायाफ्ता महिलाएं ही रखी जाती हैं। यहां अभी कुल 185 महिला बंदी रखी गई हैं। इनमें से 50 महिला बंदियों ने अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा।