क्रूज ड्रग्स केस:NCB ने नाइजीरिया के नागरिक को गोरेगांव से गिरफ्तार किया

# ## Fashion/ Entertainment

(www.arya-tv.com)क्रूज ड्रग्स मामले में NCB ने गोरेगांव से दूसरे विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने उसके पास से काफी मात्रा में कोकीन बरामद की हैं। NCB ने बताया कि यह नाइजीरिया का नागरिक है। इसका नाम ओकारो औजामा है। यह विदेशी नागरिक ड्रग्स केस की अहम कड़ी है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसको मिलाकर क्रूज ड्रग्स केस में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।