Skip to content
Friday, August 14, 2026
Arya TV

Arya TV

arya tv banner
  • International
  • National
  • UP
    • Agra Zone
    • Bareilly Zone
    • Gorakhpur Zone
    • Kanpur Zone
    • Meerut Zone
    • Prayagraj Zone
    • Varanasi Zone
  • Lucknow
  • Business
  • Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health

अशरफ गनी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकरों ने पोस्ट शेयर कर लिखा, दुनियाभर के देश तालिबान को दे मान्यता

International
2021-09-272021-09-27 Jai Kishan

(www.arya-tv.com) अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे करने से ठीक पहले देश छोड़ने वाले पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का फेसबुक हैक हो गया है। खुद उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उनका आधिकारिक फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। साथ ही कहा कि हैक होने के बाद फेसबुक पर लिखी पोस्‍ट को वह खारिज करते हैं। उधर, हैकरों ने पोस्‍ट लिखकर कहा है कि दुनियाभर के देश तालिबान की सरकार को मान्‍यता दें।

अशरफ गनी ने ट्वीट कर कहा,’ मेरे आधिकारिक फेसबुक पेज को कल से हैक कर लिया गया है और जब तक यह पेज दोबारा मेरे नियंत्रण में नहीं आ जाता है, उस पर लिखी गई कोई भी पोस्‍ट वैधानिक नहीं है।’ वहीं अज्ञात हैकरों ने अशरफ गनी के फेसबुक प्रोफाइल पेज से पोस्‍ट लिखकर अंत‍रराष्‍ट्रीय समुदाय से मांग करते हुए कहा वह तालिबान सरकार को मान्‍यता दें। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबान के काबुल पर कब्‍जे से ठीक पहले यूएई फरार हो गए थे।

अशरफ गनी पर अफगानिस्‍तान के सरकारी खजाने से धन लेकर फरार होने का आरोप लगा था। इसके बाद अशरफ गनी ने इन आरोपों अपनी सफाई भी दी थी। साथ ही कहा था कि काबुल को तालिबान ने घेर लिया था और वह रक्‍तपात को रोकने के लिए देश छोड़कर गए। अशरफ गनी ने कहा था कि उन्‍हें काबुल को इतना जल्‍दी छोड़ना पड़ा कि वह अपने सैंडल को उतारकर जूते तक नहीं पहन सके।

उधर, आज इटली ने अफगानिस्तान को मान्यता देने को लेकर इनकार कर दिया है। इटली के विदेश मंत्री ने कहा कि कम से कम 17 आतंकियों को तालिबान प्रशासन ने मंत्री बनाया है। ऐसे में इटली, तालिबान को समझने में असमर्थ है। वहीं अफगानिस्तान के उप सूचना और संस्कृति मंत्री और तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने दावा किया है कि दुनिया जल्द ही तालिबान को मान्यता देगी। उन्होंने कहा कि कई देशों के प्रतिनिधियों ने अफगानिस्तान का दौरा किया है और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को मान्यता के लिए पत्र भी भेजा है।

Tagged afganistan Ashraf Ghani Ashraf Ghani's Facebook account hacked countries around the world should give recognition to Taliban hackers shared the post and wrote hindi news INTERNATIONAL today news in International

Post navigation

यूपी के दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा, कल से करेंगी बैठक
UPHESC…असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम जारी

Related Posts

अमेरिकी नौसैनिकों ने USS अब्राहम लिंकन से कूदने की कोशिश की थी? भेजा गया नया एयरक्राफ्ट

2026-08-142026-08-14 Dr. Anil Tripathi

भारत समेत 5 देशों पर लगेगा 100% टैरिफ, रूस के खिलाफ अमेरिकी सीनेट ने पास किया बड़ा विधेयक

2026-08-12 Dr. Anil Tripathi

छह दशकों तक शेड में छिपी रही रे एक्सवर्थ की कला, अब दुनिया देख रही है ‘गुमनाम’ मूर्तिकार का अनगढ़ संसार

2026-08-12 Dr. Anil Tripathi

Latest News

  • 2 वर्षीय पत्रकारिता के डिग्री कोर्स M.A. IN JOURNALISM AND MASS COMMUNICATION (MJMC) में सीधे प्रवेश लखनऊ में

    2025-08-252025-08-25 Dr. Ajay Shukla
  • Journalism में admission लेना हो तो Lucknow के इस Media College में ही प्रवेश लें

    2023-07-032023-07-03 Dr. Ajay Shukla
  • ये चोर कुछ और ही हैं! घर में कुछ नहीं मिला तो कर दिया कांड, बाथरूम-किचन की 25 टोंटियां उखाड़ लीं

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • बेटे ने पार की हद! पिता की लाश से अंगूठा लगवाकर 3 करोड़ की जमीन हड़पी

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • अमेरिकी नौसैनिकों ने USS अब्राहम लिंकन से कूदने की कोशिश की थी? भेजा गया नया एयरक्राफ्ट

    2026-08-142026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM योगी के नेतृत्व में मौन पदयात्रा आज, विस्थापित परिवार साझा करेंगे पीड़ा

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • CM योगी करेंगे यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का आगाज, शंकर महादेवन-जैस्मीन सैंडलास की लाइव परफॉर्मेंस

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • यूपी के 8 शहरों के युवाओं के लिए बड़ी पहल, लखनऊ से बरेली-वाराणसी तक खुलेगा रोजगार का नया रास्ता

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • पीलीभीत में करोड़ों के घोटाले में आरोपी चपरासी की सेवाएं समाप्त!

    2026-08-14 Dr. Anil Tripathi
  • तिरंगे के रंग में रंगा लखनऊ, मंडल-मंडल निकलीं राष्ट्रभक्ति की यात्राएं

    2026-08-13 Dr. Ajay Shukla
  • श्री श्याम मंदिर में श्रावणी तीज उत्सव से पहले देर रात हुआ भव्य रुद्राभिषेक

    2026-08-13 Dr. Ajay Shukla
  • जोन-8 में नगर निगम का प्रवर्तन अभियान, खजाना चौराहे से चार कबाड़ियों की ठेलियां जब्त

    2026-08-13 Dr. Ajay Shukla
  • समाजवादी सरकारों में हुआ ब्राह्मणों का सबसे अधिक अपमान : डॉ. दिनेश शर्मा

    2026-08-13 Dr. Ajay Shukla
  • एक बार भाजपा को जिताने के लिए भी वोट दें मुस्लिम बंधु : डॉ. दिनेश शर्मा

    2026-08-13 Dr. Ajay Shukla

About Arya-TV

Arya-TV Address:

Natkur, P.O. Chandrawal Bijnaur Chauraha
Lucknow – 226002
Uttar Pradesh (INDIA).
Email : aryatvup@gmail.com
Editor Arya-TV: +91 9504760000

UP Zone

  • Agra Zone
  • Bareilly Zone
  • Gorakhpur Zone
  • Kanpur Zone
  • Meerut Zone
  • Prayagraj Zone
  • Varanasi Zone

Quick Links

  • International
  • National
  • Lucknow
  • Business
  • Fashion/ Entertainment
  • Technology
  • Education
  • Game
  • Health /Sanitation
Arya TV All right reserved © 2016-2023
  • Developed By IT FLAIR