गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपें canelद्र पटेल की कैबिनेट का आज गठन संभव

National

(www.arya-tv.com)गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में आज 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। नई मंत्रिमंडल में विजय रुपाणी सरकार में शामिल रहे करीब 60% चेहरे शायद नजर नहीं आएंगे। सूत्र बताते हैं कि विधायक से सीधे CM बने भूपेंद्र पटेल कुछ सीनियर मंत्रियों को स्थान दे सकते हैं, लेकिन नए चेहरों को अधिक प्राथमिकता दी जाएगी। महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को भी कुछ मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी माना है कि सरकार में वरिष्ठ और युवा सदस्यों का अच्छा मिश्रण होगा। भूपेंद्र पटेल पार्टी संगठन की सलाह से टीम का चयन करेंगे। भावी मंत्रिपरिषद में जाति-क्षेत्र सहित सभी समीकरणों का ख्याल रखा जाएगा। पटेल इस संबंध में अमित शाह से मुलाकात कर चुके हैं। उनका मार्गदर्शन अहम होगा।