एक बच्चे समेत 5 लोगों को जिंदा निकाला गया, 12 की मौत

# National

मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरने के बाद मलबे से पांच लोगों को जीवित निकाला गया है। अब तक 12 लोगों की डेड बॉडी बरामद की गई है वहीं 5 लोगों को जीवित बचा लिया गया है।

केसरबाई नाम की यह इमारत है। 8 से 10 परिवार इसमें मौजूद थे। 40 से 50 लोग इसमें दबे हुए हैं। यह इमारत 100 साल पुरानी थी। मंगलवार सुबह 11 बजे इमारत गिरी है।

मौके पर एनडीआरएफ की टीम के साथ आम लोग ह्यूमन चैन बनाकर मलबे को बाहर करने में जुटे हुए हैं। अभी तक एक बच्चे समेत कुल तीन लोगों को जीवित निकाल लिया गया है। वहीं एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी मिली है।

क्या कहा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने
इमारत 100 साल पुरानी थी।
बगल वाली इमारत खाली कराई गई है।
इमारत गिरने के जांच कराए जाएंगे।
बिल्डिंग की मरम्मत की तैयारी थी।
अभी भी मलबे में 15 परिवार फसे हो सकते हैं।