टीके की दोनों डोज लगवाने के बाद भी SGPGI के डायरेक्टर और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित

Lucknow

(www.arya-tv.com)उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सीय संस्थान PGI के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित हुई हैं। ऐसा तब हुआ जब निदेशक डॉक्टर धीमान ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थी। डॉक्टर धीमान और उनकी पत्नी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। धीमान ने कहा है कि एक हफ्ते के भीतर जो भी उनके संपर्क में आया है, वह जांच कराए। राजधानी लखनऊ का यह तीसरा मामला है, जब कोविड-19 के दोनों डोज लेने के बाद पॉजिटिव हुआ है। बीते 16 जनवरी को PGI के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान ने कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। उसके बाद उन्होंने दूसरा टीका भी लगवाया था।

  • 2 डॉक्टर समेत 10 स्टॉफ पॉजिटिव
    लखनऊ के अवंती बाई महिला हॉस्पिटल के 2 डॉक्टर समेत 10 स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से हॉस्पिटल को सील करते हुए उनके संपर्क में आए डॉक्टर और मरीजों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टर समेत 10 स्टाफ के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड-19 की दोनों डोज ले रखी थी।

    अहमदाबाद के आवास पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लगवाया टीका

    उत्तर प्रदेश/मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज अहमदाबाद आवास पर कोविड-19 की पहली डोल ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोगों को वैक्सीन का टीका लगवाना चाहिए। बता दें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अहमदाबाद में हैं। जहां उन्होंने आज कोविड-19 का टीका लगवाया।

    यूपी में 836 तो लखनऊ में सबसे ज्यादा 237 केस मिले
    उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर दिनों दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर 836 नए करो ना के केस मिले हैं। हर बार की तरीके से लखनऊ में इस बार भी सबसे ज्यादा केस मिले हैं। जिसकी संख्या 237 है। 24 घंटे में 4 मौतों के बाद 8773 मरने वालों की संख्या पहुंच गई है। मौजूदा समय में प्रदेश में 5049 केस एक्टिव हैं। 165 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।