कोरोना मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट, जानें क्या है पूरा मामला

# ## International

(www.arya-tv.com) भारत में शनिवार से कोरोना वैक्सीन का दूसरी डोज लगनी है। 70 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। दूसरी ओर, दुनिया के जिन 74 देशों में वैक्सीन लगनी शुरू हो चुकी है, वहां नए मरीजों में गिरावट दर्ज होने लगी है। 11 जनवरी के बाद दुनिया में रोज मिलने वाले मरीजों की संख्या में 50% की गिरावट आ चुकी है। 11 जनवरी को रोज मिलने वाले मरीजों का औसत 7.98 लाख था, अब 4 लाख है।

मरीजों के आंकड़े में ऐसी तेज गिरावट कोरोना दौर में पहली बार देखने को मिली है। खास बात यह है कि दुनिया में पहली बार ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। अभी कुल 2.54 करोड़ सक्रिय मरीज हैं। एक महीने पहले 2.69 करोड़ थे। दुनिया में अभी 10 करोड़ 87 लाख 24 हजार केस हैं। अब तक महामारी से कुल 23 लाख 93 हजार 974 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात ये कि 8 करोड़ 07 लाख 30 हजार 720 मरीज ठीक भी हो चुके हैं।