आखिर 15 नवम्बर को ही क्यों शादी करने जा रहे दीपिका रणवीर

Fashion/ Entertainment

Arya Tv :Lucknow (Dipti Yadav)

हाल ही में कुछ सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि अगले महीने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी कर रहे हैं। दोनों 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लेंगे रिपोर्टर्स के अनुसार यह भी पता चला है वह अपनी शादी के माहौल को सही से एन्जॉय भी नही कर पाएंगे इसकी वजह है रणवीर की फिल्म सिंबा। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ऐसे में रणवीर शादी के बाद फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। इस वजह से वो अपनी शादी को व हनीमून पीरियड को वक्त नही दे पाएंगे.

कौन कौन होगा शादी में शामिल

 दीपिका और रणवीर का शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन देंगे। पहला रिसेप्शन 28-29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसमें सिर्फ रिश्तेदार और करीबी ही शामिल होंगे। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। ये ग्रैंड रिसेप्शन 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होगा। यह रिसेप्शन पार्टी होटल ग्रैंड हयात में होने की संभावना है। इसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी शामिल होंगे।

Image result for ranveer aur deepika shadiशादी में फ़ोन की इजाजत नही 

 दीपिका और रणवीर के फैन्स के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है कि दोनों की शादी में शामिल होने वाले गेस्ट और फैमिली फ्रेंड्स को मैरिज स्पॉट पर मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इस वजह से शादी की कोई भी फोटो उस दिन सामने नहीं आ पाएगी। हालांकि, बाद में कपल खुद फोटो जारी कर सकता है। ऐसे में फैन्स को शादी की फोटोज देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

 आखिर 15 नवंबर को शादी करने की क्या है वजह

 दीपिका और रणवीर 15 नवंबर को शादी क्यों कर रहे हैं इस बात का खुलासा हो गया है। खबरों की मानें तो दोनों ने फिल्म गोलियों की रास लीला राम-लीला में पहली बार स्क्रीन शेयर किया था। ये फिल्म 15 नवंबर 2013 को रिलीज हुई थी। 15 नवंबर 2018 को फिल्म के पांच साल पूरे हो रहे हैं। इसी वजह से इस दिन दोनों स्टार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।