CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे जंतर-मंतर

# ## National

नई दिल्ली: जंतर मंतर से दिल्ली पुलिस ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया है। दोनों सीजेपी के समर्थकों के साथ जंतर-मंतर पहुंचे थे। गेट फांदकर ये लोग वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर के पास नारेबाजी करते समय पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे के करीब जेडीयू दफ्तर की तरफ से गेट और बैरिकेड्स फांदकर सौरव दास और आशुतोष जंतर मंतर पहुंचे। सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ उनके कुछ समर्थक भी थे। परिसर में दाखिल होते ही मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके समर्थकों को हिरासत में ले लिया। आशुतोष रांका के एक्स हैंडल पर भी इसका वीडियो शेयर किया गया।बता दें कि इससे पहले सीजेपी के तीनों नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को शनिवार को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। तीनों नेता मुंबई से दिल्ली जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही तीनों को दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंटिव अरेस्ट कर लिया था। अगले दिन तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां 50 हजार का बॉन्ड भरने के बाद इन्हें रिहा किया गया था।