Arya TV -Latest News in Hindi|Latest News Lucknow in Hindi|Lucknow online hindi news| live hindi news| लखनऊ न्यूज़|, लाइव हिंदी समाचार, हिन्दी समाचार, लखनऊ न्यूज़ हिंदी, हिंदी लखनऊ न्यू दुनिया की कई प्रभावशाली लोग इस दुनिया से अलविदा कह गए – Arya TV
Thursday, February 05, 2026

दुनिया की कई प्रभावशाली लोग इस दुनिया से अलविदा कह गए

International

(www.arya-tv.com) वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के प्रकोप का साल रहा। इस खतरनाक वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया। अमेरिका जैसे दुनिया के सबसे शाक्तिशाली राष्‍ट्र ने भी इसके समक्ष घुटने टेक दिए। दुनिया के सर्वाधिक प्रभावित देशों में अमेरिका अग्रणी देश बना हुआ है। कोरोना महामारी के बीच दुनिया की मानी.जानी कई हस्‍तियां आज हमारे बीच नहीं हैं। दुनिया की कई प्रभावशाली लोग इस दुनिया से अलविदा कह गए। आइए जानते हैं उन प्रभावसाली लोगों के बारे में जो अब हमारे बीच नहीं हैं। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह काफी अरसे से बीमारी से जूझ रहे थे। हुस्नी मुबारक ने 30 साल तक मिस्र की सत्ता संभाली थी। उन्हें 2011 में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

अप्रैल 2011 में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मुबारक को आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हत्या का दोषी पाया गया थाए लेकिन बाद में उनकी सजा को माफ कर दिया गया। मार्चए 2017 में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। मिस्र में सत्ता के दौरान मुबारक अमेरिका के सहयोगी बने रहे। वे इजरायल और मिस्र की दोस्ती के पक्षधर रहे। मुबारक का जन्म 4 मईए 1928 को नील डेल्टा में एक गांव में हुआ था। उनके सत्ता के दौरान मिस्र में भ्रष्टाचारए पुलिस की क्रूरताए राजनीतिक दमन और आर्थिक समस्याएं हमेशा से बनी रहींण् मुबारक के परिवार में उनकी पत्नी सुज़ैन और उनके बेटे गमाल और अला हैं।