कुत्ते और बिल्ली खाने पर अमेरिकी संसद ने लगाया प्रतिबन्ध

International

 

(Arya News Webdesk Lucknow)Vivek kumar Sahu
कुछ जानवरों की प्रजाति   के विलुप्त होने पर सरकार ने मारने तथा उन्हें खाने में प्रतिबन्ध लगाने का आदेश दिया है अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई जाएगी। कुत्ता और बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5,000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा।

एक अन्य प्रस्ताव में सदन ने चीन, दक्षिण कोरिया और भारत सहित सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस का व्यापार बंद करने का अनुरोध किया। कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, ‘कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है।’

उन्होंने कहा, ‘इन चीजों के लिए हमारे करुणामय समाज में कोई स्थान नहीं है। यह विधेयक अमेरिका के मूल्यों को दिखाता है और
सभी देशों को एक सख्त संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे।’ प्रस्ताव में चीन, दक्षिण कोरिया,
वियतनाम, थाइलैंड, फिलिपींस, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस, भारत और अन्य देशों की सरकारों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के
व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाले कानूनों को अपनाने और उसे लागू करने का अनुरोध किया गया है।