अर्नब गोस्वामी की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट आज फैसला सुना सकता है

National

(www.arya-tv.com)  रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी की जमानत पर आज दोपहर 3 बजे फैसला आ सकता है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। एक डिजायनर और उनकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुंबई पुलिस ने पिछले 4 नवंबर को अर्नब को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा- अर्नब ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भी फोन यूज किया
रायगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने अर्नब को 18 नवंबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। इसके बाद उन्हें शनिवार रात तक अलीबाग के एक स्कूल में बने क्वारैंटाइन सेंटर (अस्थाई जेल) में रखा गया। रविवार सुबह तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिए गए। पुलिस ने कहा था कि ज्यूडिशियल कस्टडी होने के बावजूद अर्नब मोबाइल फोन यूज कर रहे थे और सोशल मीडिया पर एक्टिव थे।

अर्नब का दावा- पुलिस टॉर्चर कर रही
अर्नब ने तलोजा जेल जाते वक्त कहा था कि उनकी जान को खतरा बताया। उन्हें वकील से बात नहीं करने दी जा रही। हिरासत में उन्हें टॉर्चर किया जा रहा है। इससे पहले शनिवार को अर्नब के वकील ने हाईकोर्ट में सप्लीमेंट्री एप्लिकेशन लगाई थी। इसमें अर्नब ने दावा किया था कि पुलिस ने उन्हें जूते से मारा और पानी तक नहीं पीने दिया।

भाजपा विधायक अर्नब से जेल में मिलेंगे
भाजपा के MLA राम कदम तलोजा ने कहा है कि वे अर्नब से मिलने जाएंगे। किसी में हिम्मत है तो रोक कर दिखाए। इससे पहले पूर्व सांसद किरीट सोमैया भी अर्नब से मिलने के लिए जेल गए थे।

अर्नब पर आरोप- मां-बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया
मुंबई में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुदिनी ने मई 2018 में आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में अर्नब समेत 3 लोगों पर आरोप लगाए थे। सुसाइड नोट के मुताबिक अर्नब और दूसरे आरोपियों ने नाइक को अलग-अलग प्रोजेक्ट के लिए डिजाइनर रखा था, लेकिन करीब 5.40 करोड़ रुपए का पेमेंट नहीं किया।