रिया चक्रवर्ती का महेश भट्ट से कनेक्शन, कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा

## Fashion/ Entertainment National

आर्य टीवी डेस्क। सुशांत सिंह मामले में नया खुलासा हुआ है। फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट का रिया से कॉल कनेक्शन सामने आया है।

जनवरी महीने में दोनों के बीच सबसे ज्यादा कॉल हुई। महेश भट्ट ने रिया को 7 बार कॉल किया था वहीं रिया ने महेश भट्ट को 8 बार कॉल किया था। 16 जनवरी को दोनों के बीच 52 मिनट से ज्यादा बात हुई थी। 1 महीने में करीब 92 मिनट बात हुई है।

आपको बता दें कि ईडी लगातार रिया चक्रवाती से पूछताछ कर रही है।वहीं शनिवार को रिया के भाई से भी ईडी ने पूछताछ की है। इससे पहले खबर आई थी कि रिया के परिजनों ने सुशांत से 20 कारों रुपये हड़पे थे। उनको दवाई का ज्यादा डोज दिया जाता था।