फार्म में आये नगर आयुक्त, ले लिया ये बड़ा एक्शन

Lucknow UP

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ के आर.आर. विभाग में वर्ष 2018-19, 19-20 के दौरान मोटर्स पार्ट्स की आपूर्ति अधिक दरों पर किये जाने की जाँच के संबंध में नगर आयुक्त डाॅ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा एक कमेटी गठित की गयी जिसमें अपर नगर आयुक्त अमित कुमार (अध्यक्ष), अपर नगर आयुक्त राकेश यादव (सदस्य), मुख्य अभियंता मनीष सिंह (सदस्य), मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी महामिलिन्द लाल (सदस्य), लेखा परीक्षक सुरेश चैबे (सदस्य) सम्मिलित किए गए।

कमेटी द्वारा जाँचोंपरांत 18 फर्मो को वित्तीय वर्ष 2019-20 के अपै्रल-मई एवं जून माह में हुए भुगतान के सापेक्ष कुल 1.16 करोड़ का भुगतान अधिक पाया गया। इस संदर्भ में पूर्व की भाँति रिकवरी नोटिस प्रत्येक संस्था को निर्गत करते हुए उक्त धनराशि नगर निगम में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है। एक सप्ताह में यह धनराशि जमा न करने पर सम्बन्धित फर्म पर प्राथमिकी दर्ज कराने, ब्लैक लिस्ट इत्यादि की कड़ी कार्यवाही की जायेगीः-

क्र.सं. : फर्म का नाम : रिकवरी की धनराशि
1- ए. अब्बास : 1,69,675
2- एशियन ट्रेडिंग : 12,344
3- अवध मोर्टस : 1,24,303
4- संतोष आॅटोमोबाइल : 4,86,131
5- सुपर ट्रेडिंग कं. : 4,84,282
6- कविशा आॅटोमोबाइल : 66,837
7- सीमा आॅटो इलेक्ट्रिकल्स : 1,36,244
8- दि साल्यूशनस् : 25,20,773
9- सुपर स्पेयर्स : 18,87,259
10- उत्कर्ष : 16,851
11- अलास्का टेक : 13,46,033
12- हिन्दुस्तान ट्रेडर्स : 43,147
13- वेस्टर्न इंडिया एजेंसीज : 2,33,179
14- हार्दिक इंटरप्राइजेज : 1,36,073
15- एस.जी. आॅटोमोटिव :28,41,226
16- बाबा टैक्टर्स : 3,82,317
17- राज आॅटोमोबाइल : 5,15,020
18- कान्टीनेन्टल आॅटोमोबाइल : 2,58,805
कुल योग : 1,16,60,508