नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सर्विस परीक्षा-2019 का रिजल्ट आउट कर दिया है। इस बार प्रदीप सिंह ने यूपीएससी सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा 2019 में पहला स्थान हासिल किया , दूसरे स्थान पर जतिन किशोर और तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने जगह बनाई है।
आपको बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के लिए इंटरव्यू 20 जुलाई को शुरू हुए थे। मंगलवार सुबह इसका रिजल्ट जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से अपने रोल नंबर के अनुसार अपने यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन के कारण ये इंटरव्यू पहले स्थगित किए गए थे।
