नेपाल मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि नेपाल के साथ हमारे रिश्ते सांस्कृतिक ही नहीं आध्यात्मिक भी हैं। भारत नेपाल का रिश्ता रोटी बेटी का रिश्ता है। इसलिए भारत नेपाल मामले को बातचीत से सुलझाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि सड़क को लेकर नेपाल को कुछ गलतफहमी हुई है। नेपाल के साथ हमारे आध्यात्मिक रिश्ते हैं। बाबा पशुपतिनाथ को हम भूल नहीं सकते हैं। पशुपतिनाथ को अमरनाथ से लोग कैसे अलग कर सकते हैं। कोई चाहकर भी इसे अलग नहीं कर सकता है
राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत दोनों को अलग नहीं कर सकती। भारत बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करेगा।
आपको बता दें कि एक रोड को लेकर ये विवाद हुआ है। चीन लगातार कोशिश करता रहा है कि वह नेपाल के साथ अच्छे संबंध बनाकर भारत के खिलाफ उसे भड़काने का काम करे।