कोरोना की रफ्तार पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। अमेरिका और इटली जैसे मेडिकल व्यवस्थाओं में श्रेष्ठ देश भी इसका इलाज अब तक नहीं निकाल सके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ताजा आंकड़े के मुताबिक, पूरी दुनिया में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 75 लाख को पार कर गया है। इसमें 4 लाख 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक दुनियाभर के 188 देश कोरोना से प्रभावित हैं।
अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित
अमेरिका में कोरोना का कहर सबसे अधिक है। अमेरिका में मरीजों का आंकड़ा 20 लाख 22 हजार 488 है, जिसमें 1 लाख 13 हजार 803 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे अधिक मौतें न्यूयॉर्क में हुई हैं। यहां 30 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। दूसरे नंबर पर न्यू जर्सी शहर है, जहां 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।
अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया और 40 हजार से अधिक लोगों का मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रूस है, जहां कुल मरीजों की संख्या 5 लाख से अधिक है और 6500 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।
चौथे नंबर पर यूनाइटेड किंगडम है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 92 हजार से अधिक है और 41 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं पांचवे नंबर पर भारत है, जहां कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 86 हजार से अधिक है और 8 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।