मोदी बोले- सरकार ने ऐतिहासिक बदलाव किए, किसान कभी भी अपनी शर्तों पर बेच सकतें हैं फसल

# ## National

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच देश में आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियां हैं। केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि कोरोना वायरस के इस संकट में इस तरह के ऑनलाइन इवेंट शायद यही एक न्यू नॉर्मल है, लेकिन ये हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आज भी हमें इस वायरस से लड़ना है, तो दूसरी ओर अर्थव्यवस्था का भी ध्यान रखना है। पीएम ने कहा कि हम अपनी अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को बिल्कुल वापस पाएंगे। इस वीडियो में देखें और क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी।

क्या कहा पीएम ने
लॉकडाउन को पीछे छोड़ दिया है।
सभी जरूरी फैसले लिए जा रहे है।
आज भारत एक दिन में 3 लाख पीपीई किट बना रहा है।
इसी सामर्थ्य को आगे बढ़ाकर काम करना है।
अब अनलॉक में चीजें खुल रही है।
भविष्य को देखते हुए फैसले लिए गए हैं।
विकास दर दोबारा हासिल करेंगे।
सरकार ने ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, अब किसान कहीं पर भी अपनी फसल बेच सकता है। किसान कहीं भी, कभी भी अपनी फसलों को अपनी शर्तों पर बेच सकते हैं।
किसानों को कभी बिचौलियों के हाथों में छोड़ दिया गया था।