- अमनमणि त्रिपाठी अपने कृत्य के लिए स्वयं उत्तरदायी
- विधायक अमनमणि त्रिपाठी के उत्तराखंड राज्य जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा अधिकृत किये जाने के सम्बन्ध में मीडिया में आया समाचार असत्य, भ्रामक एवं आधारहीन
- विधायक श्री अमन मणि त्रिपाठी को उत्तराखंड राज्य जाने हेतु न तो मुख्यमंत्री ने और न ही राज्य सरकार द्वारा इस हेतु अधिकृत किया गया
(www.arya-tv.com)विधायक अमनमणि त्रिपाठी के उत्तराखंड राज्य जाने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अधिकृत किये जाने के सम्बन्ध में मीडिया में आया समाचार असत्य,भ्रामक एवं आधारहीन है। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि श्री त्रिपाठी ने भ्रामक रूप से तथ्यों को मुख्यमंत्री के साथ जोड़कर आपत्तिजनक कृत्य किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि विधायक अमन मणि त्रिपाठी को उत्तराखंड राज्य जाने हेतु न तो मुख्यमंत्री ने और न ही राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किया गया है। श्री त्रिपाठी अपने कृत्य के लिए स्वयं उत्तरदायी हैं।