- कोरोना में असहायों का विकल्प बना ममता चैरिटेबल ट्रस्ट : राजीव मिश्रा
- ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरण जारी
- लॉकडॉउन काल से ही राशन वितरण का कार्य जारी
- ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का संकल्प: असहायों को होगा राशन वितरण
(www.arya-tv.com)ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 27वें दिन भी राशन वितरण अभियान जारी रहा। अभियान को और अधिक सहज एवं सफल बनाने के लिए टोल फ्री 9455877777 भी जारी किया गया है जो 24 घण्टे सेवा हेतु तत्पर रहती है।ट्रस्ट के चीफ एवं अध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कहा कि हम जरूरतमन्दों के चयन में समाज के वंचितों,प्रवासियों और निःसहायो का विशेष ध्यान रखते है, टोल फ्री से कोने—कोने से जरूरतमन्दों का फोन लगातार आ रहे है 24 घण्टे के अंदर 58 लोगों ने फोन किया जिनको राशन स्थानीय सहयोग से पहुचाया गया।
खाद्यान वितरण अभियान के 27वें दिन लवलेश शर्मा, मनोज शर्मा,राजेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र शुक्ल, कुमकुम शर्मा,सुनील गुप्ता एवं बृजेश मिश्रा के देख—रेख में सोना विहार कॉलोनी हैदरगंज द्वितीय,रोहित सिंह,मानस बहारी,सूर्यपाल सिंह,सेक्टर वार्डेन,हिमांशु यादव,बृजेश कुमार यादव,पूर्व मंत्री सेंट्रल बार,राजकुमार यादव पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार,आदेश यादव उपाध्यक्ष लखनऊ बार एसोसिएशन,कमल अवस्थी एडवोकेट एवं राजाराम यादव की देखरेख में मवईया तथा सत्यवान पाण्डे, नर्सिंह,मिथिलेश, सुभाष एवं एवं किरण की देखरेख में शांति नगर गुलजार नगर के 1840 जरूरतमंद परिवारों में वितरित किया गया।
.
कोरोना के सम्बंध में सरकारी निर्देशो का अनुपालन करवाने,कोविड -19 के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं वितरण अभियान को अधिकाधिक सफल बनाने के लिए मुख्य प्रभारी नवीन मिश्रा सहसंयोजक मोहित मिश्रा,स्टोर प्रभारी अजय सिंह, शत्रुघ्न रावत,आलोक शर्मा एवं विजय सिंह बंटी आदि पदाधिकारियों ने विशेष योगदान दिया।