Arya News Desk रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ ने टीआरपी लिस्ट में खूब धमाल मचाया था। इस शो में कई चेहरे अभी भी मीडिया का सुर्खियों में छाए रहते हैं। उन्हीं में से एक नाम है कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा का। पारस बिग बॉस के बाद ‘मुझसे शादी करोगे’ नाम के एक रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। इस शो में उनके साथ शहनाज गिल नजर आई थीं। वहीं जब बिग बॉस के घर में पारस छाबड़ा अपने बालों को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। ऐसा कहा जाता था कि पारस हेयर विग यूज करते हैं। इस बात को पारस से स्वीकार किया था। अब हेयर विग मामले पर पारस ने एक नया खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि सलमान खान ने उनकी मदद की है और झड़ते बालों के समाधान के लिए एक डॉक्टर नबंर शेयर किया है।
