पिडिलाइट इंडस्ट्रीज राहत कोषों में 25 करोड़ का योगदान देगी

Business
  • पिडिलाइट इंडस्ट्रीज राहत कोषों में 25 करोड़ का योगदान देगी
  • प्रबंध निदेशक भारत पूरी ने बताया कि हम इस अभूतपूर्व महामारी का सामना करने के लिए भारत के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े

(www.arya-tv.com)पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (पिडिलाइट) ने कोविड-19 राहत कोषों में 25 करोड़ रु. देने का आज वचन लिया। यह योगदान कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्यों के अन्य आपातकालीन राहत कोषों में दिया जायेगा। पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक भारत पूरी ने बताया कि हम इस अभूतपूर्व महामारी का सामना करने के लिए भारत के लोगों के साथ एकजुट होकर खड़े हैं और हमारे सरकार के प्रयासों में योगदान देने हेतु वचनबद्ध हैं। हम सरकार द्वारा घोषित विभिन्न राहत कार्यों में रचनात्मक तरीके से सहयोग देते हुए हमारे सहयोगियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण का ध्यान रखते रहेंगे।