सोनिया गांधी ने कहा- कांग्रेस कोरोना योद्धाओं के साथ, हमारा हर कार्यकर्ता मदद के लिए तैयार

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने देश की आवाम को विश्वास दिलाया है कि संकट के इस दौरान कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कोरोना योद्धाओं के साथ है। सोनिया गांधी ने कहा कि जब देश इतनी बड़ी लड़ाई लड़ रहा है तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सभी योद्धाओं की हर तरीके से मदद के लए हमेशा तैयार है।

सोनिया ने कहा कि आप हमारे राज्यों और सेंट्रल कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता हो। राज्यों में चाहे कांग्रेस सरकारें हो या हम विपक्ष में हों। हम हर तरह से आपके साथ खड़े हैं। मुझे विश्वास है हम सभी जल्द इस संकट से निकल जाएंगे। आप सभी घर पर रहें।