- पिरामल एंटरप्राइजेज के कंज्यूमर प्रोडक्ट डिवीजन ने अपने एंटासिड ब्रांड पॉलीक्रॉल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सौरव गांगुली को साइन किया
(www.ayra-tv.com) पिरामल एंटरप्राइजेज के कंज्यूमर प्रोडक्ट डिवीजन ने आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रेसीडेंट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपने एंटासिड ब्रांड पॉलीक्रॉल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर साइन करने का एलान किया। चार दशकों से अधिक पुराना ब्रांड पाॅलीक्राॅल एसिडिटी से तुरंत राहत प्रदान करने वाले एक विश्वसनीय उत्पाद के रूप में उपभोक्ताओं के बीच प्रतिष्ठित है।
मिंट फ्लेवर में उपलब्ध पाॅलीक्राॅल देश के अग्रणी एंटासिड ब्रांडों में से एक है, और पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा सहित पूर्वी भारत के शीर्ष 3 ब्रांडों में से एक है। इस एसोसिएशन पर टिप्पणी करते हुए पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री नंदिनी पिरामल ने कहा, ‘‘पॉलीक्रॉल के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सौरव गांगुली को अपने साथ लाने पर हमें बहुत प्रसन्नता है।
पूर्वी भारत में सौरव ‘महाराजा‘ के रूप में लोकप्रिय हैं, जो दुनिया के अग्रणी बल्लेबाज होने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के एक सफल कप्तान रहे हैं। पॉलीक्रॉल के साथ उनका जुड़ाव हमारे विरासत ब्रांड की ताकत और भरोसे के लिए एक तरह का प्रमाण है।‘‘ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रेसीडेंट और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘पाॅलीक्राॅल पूर्वी भारत में एक घरेलू नाम रहा है और यह पिछले कई वर्षों से मेरे परिवार का भी हिस्सा रहा है। हम अपने भोजन से प्यार करते हैं और इसलिए पॉलीक्रॉल के साथ हमेशा तैयार रहते हैं। मैं इस तरह के विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और नई सफलता के मानक तैयार करने के लिए तत्पर हूं।‘‘
