श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड ने घोषित कि वित्त वर्ष 20 की तीसरी तिमाही के परिणाम

Business

(www.arya-tv.com) लघु व्यवसाय को फाइनेंस उपलब्ध कराने वाली कंपनियों में अग्रणी श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड (श्रीराम सिटी) ने वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही के लिए अपने परिणाम घोषित कर दिए हैं।डकंपनी ने संवितरण में मजबूत वृद्धि दर्ज की जो पिछले वर्ष और गत तिमाही की तुलना में 27 फीसदी और 11.9 फीसदी अधिक थी।

पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 14.7 फीसदी अधिक रहा। स्टैंडअलोन एसेट्स अंडर मैनजमेंट 29,546 करोड़ रुपए रहा, सालाना आधार पर 3.1 फीसदी की वृद्धि। एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा, जिसमें ग्रोस स्टेज 3 लेवल 8.51 फीसदी था (एक साल पहले 9.13 फीसदी और 8.69 फीसदी प्रति तिमाही की तुलना में)।

सब्सिडियरी श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने भी मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है, जिसके तहत एसेट्स अंडर मैनेजमेंट साल-दर-साल 22 प्रतिशत बढ़ रहा है, डिस्बर्समेंट 293.5 प्रतिशत और नेट प्रॉफिट 177.1 प्रतिशत तिमाही-दर-तिमाही बढ़ रहा ळें श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री वाई.एस. चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘हमें इस तिमाही में डिस्बर्समेंट में फिर से वृद्धि हासिल करने के साथ-साथ संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार जारी रखने पर खुशी है।

हम तरलता और ऋण की माँग दोनों के संबंध में काफी बेहतर माहौल देखते हैं। इस तिमाही में हमने टू व्हीलर लोन में सबसे ज्यादा कारोबार किया। इसके अलावा, हमारी सहायक श्रीराम हाउसिंग फाइनेंस ने भी इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।